हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
सरकार के सेवा पखवाड़े के तहत थराली विकासखंड के अंतर्गत लोल्टी न्याय पंचायत का विकास भवन ग्वालदम में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
किया गया। जिसमें कुल 43 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज हुई इनमें से 25 का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर का उद्घाटन थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया।
ग्वालदम में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन करते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों का शिविर में ही निराकरण किया जा सकें, जिसका काफी हद तक आम जनता को लाभ भी मिल रहा हैं, शिविर में सरकार के द्वारा आम जनता के लाभार्थ सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी आम जन तक पहुंचाना भी हैं, उन्होंने इस तरह के शिविरों में प्रतिभाग कर संपूर्ण लाभ उठाने की अपील की, इस मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए थराली विधानसभा क्षेत्र हों हों रहें विकास कार्यों की भी जानकारी दी।इस अवसर पर आयोजित शिविर में सर्वाधिक शिकायतें विधवा,वृद्वा,विकालंग पेंशनों के पिछले दो-तीन माह से नही आने की मिली, इसके अलावा सड़कों, भूस्खलन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित तमाम मूलभूत समस्याएं व शिकायतें मिली शिविर में कुल 43 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई जिनमें से 25 का शिविर में ही निराकरण किया गया। इस मौके पर थराली के उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत, लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा सहित तमाम विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में कई विभागों ने अपने स्टाल लगा कर संचालित योजनाओं की आम लोगों को जानकारी दी।











