हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में मानसिक रोग से ग्रसित दिव्यांग जनों के अलावा अन्य रोगों की जांच की गई,
इसके अलावा शिविर में अन्य विभागों के द्वारा अपने स्टाल लगाए गए।
शनिवार को कुलसारी में आयोजित शिविर का उद्घाटन करते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि लगातार सरकार के द्वारा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर दुरस्त गांव के गरीब एवं आम आदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने शिविर में सामिल सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिविरों में भाग लेने वाले ग्रामीणों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही।इस मौके पर उन्होंने सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि अब तक चमोली जिले में 6063 विशिष्ट दिव्यांज्ञ पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि प्राप्त आवेदनों पर पहचान पत्र निर्गत किए जाने की कार्रवाई गतिमान है, इस मौके पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विजेंद्र जीत सोनी ने बताया कि शिविर में 60 मानसिक दिव्यांगों की जांच की गई। एडीओ समाज कल्याण राजेंद्र सिंह बिमोली ने बताया कि पेंशन से संबंधित मामलों की शिकायतों को दर्ज कर निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं।इस मौके पर बाल आयोग के सदस्य गणेश मिश्रा, भाजपा मंडल कुलसारी के अध्यक्ष गिरीश चमोला, थराली मंडल महामंत्री केदार जोशी, मंत्री सुनीता बिष्ट, सुरज खत्री,महिपाल भंडारी, सुरेंद्र रावत, कैलाश जोशी, थराली प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र रावत,शार्प विकलांग समिति अध्यक्ष बृजमोहन नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए। शिविर में फीजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, मानसिक रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद चिकित्सकों, होम्योपैथिक चिकित्सकों ने रोगियों की जांचें कर उपचार किया।इस शिविर में कृषि विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास,श्रम विभाग, सहकारिता, ग्रामीण आजीविका, समाज कल्याण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नशा मुक्त भारत अभियान, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास, पंचायती राज विभाग आदि विभागों ने अपने स्टाल लगाए थें।
——
सेवा संकल्प अभियान (आंगन उत्सव) के तहत मदर लैंड पब्लिक स्कूल कुलसारी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने निरीक्षण कर नन्हे छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की एवं बनाएं गए चित्रों की सराहना की।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक भरत सिंह रावत एवं प्रधानाचार्य प्रदीप राणा ने बताया कि आंगन उत्सव के मौके पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।










