हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड देवाल के अंतर्गत सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़़ युवक नरेंद्र सिंह खत्री का सीडीएस में चयन
होने पर क्षेत्रीय जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए युवक को बधाई दी।
सवाड़ गांव के युवक नरेंद्र खत्री पुत्र मेहरबान सिंह खत्री का सीडीएस(यूपीएससी) में चयन हो गया हैं।उनको ऑल इंडिया में 220 रैंकिंग हासिल हुई हैं। नरेंद्र के सेना में सीडीएस पद पर चयन होने पर उसके परिजनों, गांव,देवाल क्षेत्र में विशेष खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। नरेंद्र ने प्रारंभिक शिक्षा सवाड़ गांव में ही हासिल की, हाईस्कूल गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रेमनगर देहरादून से उत्तीर्ण की इंटरमीडिएट 96 प्रतिशत अंकों के साथ केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी देहरादून से उत्तीर्ण की इसके बाद डीबीएस कॉलेज देहरादून से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। नरेंद्र का चयन सेना के प्रतिष्ठित पद के लिए चयन होने पर सवाड़ गांव की ग्राम प्रधान आशा धपोला, मुन्दोली के पूर्व ग्राम प्रधान आनंद सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नरेंद्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।










