• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

माँ गंगोत्री की पावन धरती से शुरू हुई सेवा यात्रा भगवान बदरीविशाल की भूमि पर हुई पूर्ण

30/09/26
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
Reading Time: 1min read
6
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ।
माँ गंगोत्री की पावन धरती से शुरू हुई सेवा यात्रा भगवान बदरीविशाल की भूमि में हुई पूर्ण; कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा को जीवन का मूलमंत्र बनाकर निभाई जिम्मेदारी निभाई।
बुधवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सभागार में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार की उपस्थिति में निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घ एवं गौरवमयी सेवाकाल को याद किया।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत द्वारा पुलिस विभाग को दिए गए दीर्घकालीन योगदान एवं सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में लंबे समय तक पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल विभागीय दायित्वों से होती है, समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर निःसंकोच पुलिस विभाग से संपर्क करने की बात कही।

अपने विदाई संबोधन में निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आज का दिन उनके लिए भावुक होने के साथ-साथ गौरव का भी क्षण है, लगभग चार दशक से अधिक लंबी पुलिस सेवा के बाद आज वे वर्दी में अपनी गौरवमयी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष है कि ईश्वर ने उन्हें ऐसा जीवन दिया, जिसे उन्होंने कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के लिए समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित होकर उन्होंने आरटीसी सहारनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उत्तरकाशी में रिक्रूट आरक्षी के रूप में उनकी प्रारंभिक नियुक्ति हुई, सेवा का पहला दिन ही उनके लिए अविस्मरणीय बन गया, जब नियुक्ति के तत्काल बाद उन्हें गंगोत्री धाम में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर भेजा गया, उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनके पुलिस जीवन का पहला दिन माँ गंगोत्री के पावन दर्शन से प्रारंभ हुआ, जिसे वे अपने जीवन का विशेष सौभाग्य मानते हैं।
इसके पश्चात छह माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए थाना मनेरी में नियुक्ति हुई। बाद में थाना बड़कोट में सेवा का अवसर मिला, जो माँ यमुनोत्री धाम का प्रवेश द्वार है। इस प्रकार सेवा के शुरुआती वर्षों में ही उन्हें माँ गंगोत्री एवं माँ यमुनोत्री के पावन दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की सौ मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद उत्तरकाशी का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता प्राप्त की और गढ़वाल रेंज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर हासिल किया। इसके बाद विशेष शाखा अभिसूचना विभाग उत्तरकाशी तथा गोविन्दघाट आतंकवाद निरोधक सेल में लगभग तीन वर्षों तक सेवा की। इस दौरान भगवान बदरीविशाल एवं श्री हेमकुण्ड साहिब- लोकपाल के दर्शन का सौभाग्य भी उन्हें प्राप्त हुआ।
वर्ष 2000 में उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद अनुकम्पा के आधार पर उनका स्थानांतरण स्थानीय अभिसूचना इकाई जनपद रुद्रप्रयाग में हुआ, गौरीकुण्ड यूनिट में लगभग चार वर्षों तक यात्रा काल में सेवा करते हुए उन्हें माँ गौरी, बाबा केदारनाथ एवं त्रिजुगीनारायण के पावन दर्शन का अवसर मिला, उन्होंने कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर ऐसा लगता है कि ईश्वर एवं पितरों की कृपा और परिजनों के आशीर्वाद से उन्हें केवल नौकरी ही नहीं मिली, बल्कि चारधाम की पवित्र भूमि में सेवा करने का अनुपम अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर वर्ष 2006-07 में उनका स्थानांतरण देहरादून हुआ। यहां उन्होंने महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी के रूप में कार्य किया। वर्ष 2010 के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महाकुंभ मेले के दौरान थाना चन्द्रभागा क्षेत्र के थानाध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।
वर्ष 2010 की ऋषिकेश क्षेत्र की भीषण बाढ़ को याद करते हुए उन्होंने बताया कि चन्द्रभागा एवं शीशमझाड़ी क्षेत्र में रात्रि के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों का जीवन संकट में था, उस कठिन परिस्थिति में पुलिस टीम ने साहस, टीम भावना और समन्वय के साथ अनेक लोगों का सफल रेस्क्यू किया, इस कार्य के लिए विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। इसी दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री बी.सी. खण्डूरी द्वारा उन्हें बेस्ट पुलिस ऑफिसर ऑफ यात्रा काल-2010 सम्मान से भी अलंकृत किया गया।
इसके पश्चात जनपद हरिद्वार में महत्वपूर्ण चौकियों एवं थानों के प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2013-14 में लक्सर क्षेत्र में हुई एक संवेदनशील घटना के दौरान संयम एवं पेशेवर पुलिसिंग का परिचय देते हुए बिना बल प्रयोग के आरोपी को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई।
निरीक्षक श्री रावत के अनुसार वर्ष 2022 में पुनः पर्वतीय जनपद चमोली में स्थानांतरण के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थराली में थानाध्यक्ष तथा निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद प्रभारी निरीक्षक थराली, कर्णप्रयाग और ज्योतिर्मठ के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस सेवा यात्रा का प्रारंभ माँ गंगोत्री की पावन भूमि से हुआ और इसका समापन भगवान बदरीविशाल की भूमि चमोली में हो रहा है। इससे बड़ा सौभाग्य उनके लिए और कुछ नहीं हो सकता।
अपने सेवाकाल में उन्हें *चार सेवा पदकों* के साथ विभिन्न अवसरों पर अनेक प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्राप्त हुए। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान सदैव जनता का विश्वास, वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन तथा सहकर्मियों का स्नेह एवं सहयोग रहा है।
उन्होंने कहा कि *“वर्दी केवल अधिकार नहीं देती, बल्कि उत्तरदायित्व भी देती है। पद बड़ा नहीं होता, चरित्र बड़ा होता है। भय से नहीं, विश्वास से पुलिस की पहचान बनती है। ईमानदारी की राह कठिन अवश्य होती है, लेकिन अंततः वही सबसे सम्मानित मार्ग है।”*
उन्होंने महाभारत के सूत्र “धर्मो रक्षति रक्षितः” का उल्लेख करते हुए कहा कि जो धर्म और कर्तव्य की रक्षा करता है, वही अंततः स्वयं सुरक्षित रहता है।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वे आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त अवश्य हो रहे हैं, लेकिन सेवा की भावना कभी सेवानिवृत्त नहीं होती। अब समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन एक नए रूप में करते रहेंगे।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा—————–
“न पद रहेगा, न अधिकार रहेगा,
बस कर्म का अमिट संस्कार रहेगा,वर्दी उतर जाएगी एक दिन तन से,
लेकिन उत्तराखण्ड पुलिस मेरे हृदय में जीवन भर रहेगी।
जब-जब गंगोत्री की धारा बहेगी,जब-जब केदार की घंटियाँ बजेंगी,
जब-जब चारों धामों के कपाट खुलेंगे,मुझे अपनी यह गौरवमयी सेवा-यात्रा अवश्य स्मरण आएगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट सहित निरीक्षक देवेन्द्र रावत के गृह क्षेत्र से आए विभिन्न जनप्रतिनिधि, परिजन एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Share2SendTweet2
Previous Post

डोईवाला: जतिन की रणनीति से अध्यक्ष पद पर यूएसएफ की ऐतिहासिक जीत

Next Post

विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम में चित्रों एवं निबंधों के माध्यम से प्रस्तुत किए विकसित भारत के सपने

Related Posts

उत्तराखंड

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026
20
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

ऑनलाइन हाजिरी बनी परेशानी का सबब मेहनताने को भटक रहे श्रमिक

October 12, 2026
8
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आगाज

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थी बिशनी देवी शाह

October 12, 2026
7
उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

October 12, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

Physical and Analytical Chemistry लेखक: डॉ हरीश चन्द्र अंडोला एवं डॉ रीना पुरोहित प्रकाशक: कुणाल बुक्स नई दिल्ली

October 12, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.