हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड थराली के अंतर्गत मालबज्वाड़़ की छात्रा शगुन रावत का केंद्रीय विश्वविद्यालय में “द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी” (ईएफएलयू) लखनऊ के लिए चयन होने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए छात्रा को बधाई दी हैं।
थराली के अंतर्गत ग्राम मालबज्वाड़ की छात्रा शगुन रावत पुत्री सतेन्द्र सिंह ने अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बलबूते पर “द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी” लखनऊ में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों लखनऊ देश के प्रतिष्ठित विवि में शामिल है।शगुन रावत ने इससे पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम, देहरादून से पूरी की है। वर्ष 2026 में विश्वविद्यालय की परीक्षा में सफल होने वाली उत्तराखंड की शगुन रावत एकमात्र छात्रा हैं। शगुन की इस उपलब्धि से उनके परिजनों ,गांव के ग्रामीणों एवं क्षेत्र जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की हैं। थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित, थराली विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. जीत राम,मालबज्वाड़ के पूर्व प्रधान आशू रावत,ग्राम प्रधान गंगा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता देवी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थराली के अध्यक्ष विनोद रावत, थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत,व्यापार संघ अध्यक्ष सन्दीप रावत,जिला पंचायत सदस्य कला देवी, ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, मनोज चन्दोला, हेमन्त चन्दोला सहित तमाम अन्य नेताओं ने छात्रा की सफलता पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











