कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुविधा एवं खेलकूद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रुति रावत पुत्री स्वर्गीय बृजभूषण सिंह रावत द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्रास्टनगंज के विद्यार्थियों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए।
इसी क्रम में मयंक नेगी, पुत्र रोशन सिंह नेगी द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। ट्रैक सूट एवं जूते प्राप्त कर विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के छात्रों के लिए किया गया यह सहयोग उनके स्वास्थ्य, खेलकूद एवं विद्यालयी गतिविधियों में सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज और विद्यालय के बीच सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।
विद्यालय परिवार ने सुश्री श्रुति रावत एवं श्री मयंक नेगी का विद्यार्थियों के हित में किए गए इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।











