हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।शरादीय नवरात्रि के पहले दिन पिंडर घाटी के देवी मंदिरों में जहां देवी भक्तों का तांता लगा रहा
, वही देवी भक्तों ने अपने घरों में देवी की विशेष पूजा अर्चना करने के तहत हरीयाली डाल कर देवी की पूजा शुरू कर दी है।
शरादीय नवरात्रि के पहले दिन पिंडर घाटी में भी गांवों-कस्बों में देवी भक्तों ने देवी मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की इस दौरान गढ़वाल के 52 गढ़ों में सुमार बधाणगढ़ी में देवी भक्तों का तांता लगा रहा। यहां पर गढ़वाल की पिंडर घाटी के साथ ही कुमाऊं के कत्यूर घाटी के अलावा भी अन्य क्षेत्रों के भारी संख्या में देवी भक्तों ने पहुंच कर मां नंदा भगवती के साथ ही दक्षिण कालिंका की पूजा-अर्चना की, इसके अलावा दक्षिण कालिका मंदिर कुलसारी,देवाल के नंदकेशरी,पिलखड़ा-ल्वाड़ी,सवाड़ की भराड़ेश्वरी, लोहाजंग आदि के देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। नवरात्र शुरू होते ही क्षेत्र में काफी संख्या में देवी भक्तों ने अपने घरों में भी देवी की विशेष पूजा शुरू करते हुए अपने घरों के पूजाघरों में हरीयाली की बुवाई की।
——————-
प्रसिद्ध मां नंदा राजराजेश्वरी के सिद्धपीठ मंदिर देवराड़ा-थराली में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई,इस अवसर पर मंदिर समिति देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन हटवाल के नेतृत्व में थराली के क्षेत्र प्रमुख प्रवीण पुरोहित, नगर पंचायत थराली की अध्यक्ष सुनीता रावत, मंदिर समिति के सचिव विरेंद्र सिंह गुसाईं, सहसचिव चरण सिंह रावत, केदार पंत,प्रेम शंकर रावत, मनोज गुसाईं, महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरा देवी आदि के नेतृत्व में नंदा भगवती के पूजारी एवं नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मनशा राम गौड़, पुजारी पारेश्वर प्रसाद गौड़, विजय प्रसाद गौड़, हरीश गौड़,सुनील गौड़, देवेंद्र गौड़ के मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में हरीयाली की बुवाई की गई,इस मौके पर भारी संख्या में नंदा भक्त सिद्धपीठ देवराड़ा में मौजूद रहे। मंदिर समिति देवराड़ा के अध्यक्ष भुवन चंद्र हटवाल ने बताया कि आने वाले 9 दिनों तक मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही भजनकीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।














