डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। लायंस क्लब की डोईवाला इकाई की ओर से पब्लिक इंटर कॉलेज के हाईस्कूल की टॉपर छात्राओं और विद्यालय के प्रधानाचार्य को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘शिक्षा रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल तथा हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं आरूशा परवीन, शिफा और बुशरा को स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष भोला सिंह चौधरी ने कहा कि क्लब सामाजिक दायित्वों का निरंतर निर्वहन कर रहा है। सचिव जसवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की ओर से किए जा रहे अभिनव कार्यों के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को क्लब की ओर से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह चौहान, रंजन मल्होत्रा, चंद्रमोहन कोठियाल, चंडी प्रसाद थपलियाल, एसपी रावत, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।











