कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। श्री गुरुगोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति की बैठक अशोक नेगी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन सतीश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। समिति के दो सदस्यों आर.पी.पंत एवं दिनेश चंद्र घिल्डियाल का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया आज की बैठक में पूरण सिंह रावत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा समिति की सदस्यता ली गई। समिति द्वारा पूरन सिंह रावत का हार्दिक स्वागत किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यालय स्थित पौधशाला में पौधों की शिफ्टिंग एवं रखरखाव किया जाय।
श्री भैरवगढ़ी मंदिर परिसर में पौधों की साफ सफाई के लिए आगामी माह नवंबर 2026 में एक शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पौधों को वनाग्नि से बचाने पर विचार किया जाएगा।
इस अवसर बैठक में बहादुर सिंह मेहरा, उमा नंद बडोला, सच्चिदानंद पोखरियाल, जगदीश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र हेमदान आदि मौजूद रहे।














