डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा अधिकृत बीएलए-1 करतार नेगी ने बुधवार को डोईवाला में निर्वाचन विभाग की ओर से की जा रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मांजरी ग्रांट, अठुरवाला और केशवपुरी स्थित बूथों पर पहुंचकर सुनवाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को सुनवाई के दौरान आ रही समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, महासचिव दीपक प्रजापति, सह सचिव मनीष कुमार, मनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।











