• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सक्रिय हुआ सिरोबगड़ भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम

26/05/25
in उत्तराखंड, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
36
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश ने चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी करने का काम किया है. बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन प्रभावित जोन सक्रिय हो गया है. जिससे पहाड़ी से गिरता मलबा और बोल्डर राजमार्ग को बाधित कर रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि पांच से छः किमी के सफर को तय करने के लिए घंटों का समय लग रहा है. ऐसे में तीर्थयात्रियों में गुस्सा और आक्रोश भी देखा जा रहा है.रुद्रप्रयाग जिले में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है. मानसून सीजन आने से पहले ही बारिश के इस तरह होने से बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित जोन भी सक्रिय हो गए हैं. पहले मानसून सीजन में इस प्रकार की स्थिति देखने को मिलती थी, मगर अब मानसून से पहले ही समस्या ने विकराल रूप धारण कर दिया है. जिस कारण चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली की जनता भी खासी प्रभावित हो रही है.तीन दशक से रुद्रप्रयाग और चमोली जिले की जनता के साथ देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ भूस्खलन जोन की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इसके समाधान को लेकर ऑल वेदर परियोजना के तहत पपड़ासू-खांखरा बाईपास निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन 7 साल होने के बावजूद भी बाईपास का निर्माण नहीं हो पाया है. डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस बाईपास का कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है. निर्माण कार्य के नाम पर मात्र एक पुल ही बन पाया है, जबकि दो पुलों का आधा-अधूरा कार्य छोड़ा गया है.ग्राम प्रधान पपड़ासू ने कहा करोड़ों रूपए खर्च होने के बाद पपड़ासू-खांखरा बाईपास निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है. यदि यह कार्य आज पूरा हो जाता तो चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रुद्रप्रयाग-चमोली जिले की जनता को मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ता. सिरोबगड़ में राजमार्ग संकरा होने के साथ ही बारिश होने पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है. जिस कारण घंटों जाम लग रहा है. इस समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है, वरना लोग परेशान होते रहेंगे. उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. इससे मुख्य राजमार्गों पर मलबा जमा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है. खासकर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन गई है क्योंकि इस समय उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का सीजन अपने चरम पर है. इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच नागरिक दृष्टिकोण से उन्होंने 20 ऐसे प्रमुख भूस्खलन जोन देखे, जो इस राजमार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। चारधाम यात्रा के साथ ही सामरिक दृष्टि से बेहद अहम बदरीनाथ राजमार्ग भूस्खलन की गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। विभिन्न सरकारी एजेंसियों के सर्वे में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है। अब सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष ने ‘मैपिंग लैंडस्लाइड एंड वल्नरेबिलिटी जोन्स आन द चार धाम यात्रा रूट’ नाम से रिपोर्ट जारी की है।यह रिपोर्ट उनकी हालिया यात्रा पर आधारित है। जिसमें बताया गया है कि बदरीनाथ से सिरोबगड़ के बीच के 165 किलोमीटर के भाग पर 20 बेहद खतरनाक भूस्खलन जोन विद्यमान है।एडीसीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट में प्रत्येक भूस्खलन जोन की लंबाई और उसकी स्थिति भी बयां की गई है। फाउंडेशन की फील्ड रिपोर्ट के अनुसार बदरीनाथ से 32 किलोमीटर पहले तक ही 06 बड़े भूस्खलन जोन हैं। जिसमें मंदिर से 05 किमी के दायरे में ही 80 से 100 किमी लंबे तीन जोन शामिल हैं।इसके बाद जोशीमठ से सिरोबगड़ तक के 126 किमी दायरे में 14 बड़े भूस्खलन जोन हैं। जोशीमठ से करीब 58 किलोमीटर की दूरी पर 150 से 200 मीटर लंबा एक ऐसा जोन भी है, जहां पूरी पहाड़ी नीचे खिसकती दिख रही है। इसके अलावा भी कई जोन ऐसे हैं, जहां पर सड़क बेहद संकरी है। साथ ही कुछ जगह सड़क का पूरा भाग दरकता दिख रहा है।बदरीनाथ-केदारनाथ रूट पर पिछले कई सालों से सिरोबगड़ और चमधार सिरदर्द बने हुए हैं। इस वजह से कई बार यात्रा बाधित होती है और यात्रियों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। करोड़ों रूपए खर्च होने के बावजूद आज भी भूस्खलन जोन नासूर बने हुए हैं और इस बार भी यात्रियों की दोनों ही स्थानों पर टेंशन बढ़ सकती है।हाईवे पर पड़े गड्ढों को पार करते समय दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं. कुछ समय पहले ही एनएच विभाग ने यहां पर डामरीकरण भी किया था. लेकिन डामर उखड़ चुका है. सम्राट होटल के निकट पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं. यहां पर पहाड़ी के कमजोर होने के कारण बार-बार बोल्डर गिरते रहते हैं, पल-पल बदलता मौसम और कठिन रास्ते श्रद्धालुओं की परीक्षा लेते हैं. जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतें होती हैं. *लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं।लेखक वर्तमान में दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।*

Share14SendTweet9
Previous Post

आज की महिलाओं के लिए आदर्श है रानी अहिल्याबाई का जीवन : निशंक

Next Post

डोईवाला: संरक्षित वन्यजीव का अवैध शिकार करने पर एक महिला गिरफ़्तार, दो आरोपी फरार

Related Posts

उत्तराखंड

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026
5
उत्तराखंड

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
5
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

October 29, 2026
3
उत्तराखंड

थराली के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी की पुत्री दिव्या नेगी ने चमोली जिले के परभक्षी कीटों पर शोध कर यंग साइंटिस्ट अवार्ड जीता

October 29, 2026
184
उत्तराखंड

मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु निर्मित सुरक्षा दीवारों के लंबित भुगतान को एक माह के भीतर करने के निर्देश : ऋतु खंडूड़ी

October 29, 2026
3
उत्तराखंड

सड़क के अभाव में कंधों पर ढोई गई बीमार महिला

October 28, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

दानपुर का सदियों पुरानी आस्था का केंद्र राख

October 29, 2026

रियल एस्टेट गड़बड़ी पर कसेगा शिकंजा

October 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.