हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड देवाल के अंतर्गत फल्दियागाँव में विशेष आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 आधार कार्ड बनाए गए।इस मौके पर गांव के ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी से पुनः गांव में आधार शिविर लगाएं जाने की मांग की हैं।
गुरुवार को फल्दियागांव के ग्राम प्रधान प्रेम सिंह की मांग पर छोटे बच्चों के नए आधार कार्ड बनाने, कार्डों में जरूरी संसोधन करने, फोन नंबर अपटूडेट करने सहित अन्य कार्यों के लिए विशेष आधार शिविर लगाएं जाने की प्रशासन से मांग की थी जिस पर पोस्टल डिपार्टमेंट ने गांव में विशेष शिविर लगाया। इस शिविर में आधार कार्ड संबंधित कार्य किए गए।इस शिविर में पोस्टल डिपार्टमेंट के अनुज सिंह, लताशा नरवाल व प्रमोद सिंह ने कार्ड बनाएं।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि अभी भी काफी अधिक ग्रामीणों के आधार कार्ड अपटूडेट करने सहित अन्य कार्य होने हैं, उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुनः शिविर लगाएं जाने की मांग की हैं।














