डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला शुगर मिल के नवनियुक्त अधिशासी निदेशक अजय वीर सिंह से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने शिष्टाचार भेंट की। पूर्व राज्य मंत्री करण बोहरा एवं नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ईडी का स्वागत किया और गन्ना किसानों तथा मिल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान आगामी पेराई सत्र की तैयारियों, गन्ना किसानों से जुड़े मुद्दों और मिल कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। ईडी अजय वीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन सैनी, प्रेम पांचाल, अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल, राममिलन और दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।











