डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि बीती 30 जनवरी को मिल गेट तिराहा, डोईवाला के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की आकस्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ सोनू निवासी ग्राम कुड़कावाला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया गया कि अवैध स्मैक की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।












