रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग के बसुकेदार में जिला अधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर बसुकेदार में आगामी मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। ताकि आम जनमानस से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा सके।
उप जिलाधिकारी बसुकेदार परमानंद राम ने जानकारी देते हुए बताया कि माह के चतुर्थ मंगलवार को तहसील बसुकेदार के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों व आम जनमानस की समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव निराकरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 11.00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से नियत तिथि व समय से उपस्थित होने की अपील की है।









