हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रधान संघ के बैनर तले पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएचसी में प्रदर्शन कर सीएचसी से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला
कर तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांगों के पूरा नही होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है।इस मौके पर प्रधान संघ ने गर्भवती महिला सरिता देवी की आक्समिक मृत्यु पर दो मिनट को मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से कर्णप्रयाग रेफर की गई गर्भवती महिला सरिता देवी की रास्ते मे एम्बुलेंस में ही मौत हो गयी थी इस मामले में जच्चा बच्चा दोनो की दर्दनाक मौत के बाद से ही स्थानीय लोगो मे सीएचसी थराली में चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश बना हुआ है,पहले कांग्रेस और यूकेडी के द्वारा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए सांकेतिक धरना, प्रदर्शन के बाद में ज्ञापन भेजें, शनिवार को थराली ब्लाक के प्रधान सीएचसी जमा हुए जहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए सांकेतिक रूप से धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने सीएचसी की तमाम अव्यवस्थाओं के संबंध में रोष व्यक्त किया।इसके बाद प्रधान संघ के बैनर तले उन्होंने एक जुलुस निकाला जोकि नगर पंचायत के विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा जहां पर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद
आंदोलनकारियों ने एसडीएम थराली यशवीर सिंह के माध्यम से सीएम को एक ज्ञापन भेजा , ज्ञापन में सीएचसी थराली में अल्ट्रासाउंड ,हार्ट मॉनिटर ,ईसीजी की व्यवस्था करने के साथ ही स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है।नियुक्ति की मांग की है प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने एक सप्ताह के भीतर माँग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों के बहिष्कार करने का भी ऐलान किया।इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष केदार दत्त देवराड़ी, महासचिव विजय लाल, सचिव मंजू देवी, उपसचिव मनवर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी,
प्रधान चमेली देवी,दीपा देवी, गीता देवी, हेमलता गड़िया, अनिता देवी, मुकेश बिष्ट, आशीष परिहार आदि ने विचार व्यक्त किए।











