• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

दुनिया के चिंतन में शामिल हो हिमालय की चिंता

जी 20 के मद्देनजर पांच संस्थाओं के विशेषज्ञों ने किया सतत विकास पर विमर्श

17/04/23
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
96
SHARES
120
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

श्रीनगर। ऐसे वक्त में जब दुनिया के शीर्ष नेता भारत के नेतृत्व में एक खुशहाल विश्व परिवार की बात कर रहे हैं, विश्व पर्यावरण के लिये अहम हिमालय के सरोकारों को समझा जाना जरूरी है। हाल के वर्षों में हिमालय में हुई घटनाएं एक ही बात बता रही हैं कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट ही सुरक्षित रास्ता है। यानी आज के विकास कार्यों में आने वाले कल की चिंता भी शामिल हो।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय की पहल पर हिमालयी क्षेत्र के 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के संगठन समेत पांच संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों के सामूहिक विमर्श में सोमवार को यही निष्कर्ष उभरा। इस विमर्श की सिफारिशें जी 20 की सदारत कर रही भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों को भेजी जा रही हैं ताकि भारत इस सरोकार को दुनिया के समक्ष रख सके।
विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में हुए इस आयोजन में जी बी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान, रिसर्च एंड इनफार्मेशन सिस्टम फ़ॉर डेवलपिंग कन्ट्रीज (आरआईएस), कलिंगा इस्टीटूट फ़ॉर इंडो पैसिफिक स्टडीज, इंडियन हिमालयन यूनिवर्सिटीज कंसोर्टियम और गढ़वाल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ विद्वानों हिमालय से जुड़े विविध विषयों पर पूरे दिन मंथन किया।
अपने प्रारंभिक भाषण में कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि हमें हिमालय के लिये आवाज उठानी होगी। चीन हिमालय क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहा है यह हमारे देश के साथ हिमालय की सुरक्षा का मामला है। मसले के राजनीतिक हल के अलावा उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ हिमालयी संसाधनों के संतुलित दोहन की बात रखी। उन्होंने कहा कि ग्रीन इनर्जी के साथ विकास एक हल है। इस मामले में चीन की बराबरी करनी होगी और हमें अपनी कुछ जरूरतों भी पर रोक लगानी है।
राजनीतिक विमर्श की शुरुआत करते हुए प्रो शेषाद्रि रामानुजम चारि ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने जी 20 को सरकारों के संवाद की जगह सदस्य देशों के लोगों के बीच संवाद का मंच बनाने की बात कही है। अयं निज परोवेति के तहत अमेरिका के बैंकों का संकट विश्व संकट कहा जाता है और 2008 -09 में कई देशों के संकट को एशिया का संकट कहा जाता है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के तहत ये समझा जाना चाहिए कि एक हिमालयी ग्लेशियर का पिघलना विश्व के एक बड़े भूभाग को प्रभवित करने वाली घटना है। जीडीपी का अर्थ ग्रोथ, डेवलपमेंट और पर्मानेंस के रूप में समझा जाना चाहिए।हमें पर्यावरण की कीमत पर विकास नहीं चाहिए। सतत विकास के मानक कुछ देश तय कर रहे हैं। इसके लिए भारत क्षेत्रीय हितों वाले मूल्यों की भी बात चाहता है। परिवर्तनशील संसार में अपरिवर्तनीय विकास खुशी पैदा करने वाला होना चाहिए। दुनिया को तीसरी सबसे बडी अर्थव्यस्था भारत की भावनाओं का सम्मान करना चाहिये। विकासशील देशों पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। ग्लोबल प्रॉब्लम लोकल सोलुशन वाली सोच चाहिए। कलिंगा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चिंतामणि महापात्र ने कहा भारत के पास नेतृत्व का मौका ऐसे समय में आया दुनिया में कोल्ड और हॉट वॉर दोनों चल रहा है। भारत ने निर्गुट आंदोलन को नेतृत्व दिया है और वह विभाजक देशों के बीच पुल बनने में सक्षम है। पहली बार भारत ने सतत विकास का मुद्दा ठीक से उठा कर ऐसा किया है।
जेएनयू में यूएन स्टडीज के प्रो ए कुमार ने कहा जी 20 में जो उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं है उनके समक्ष विकास के साथ ही ऊर्जा की उपलब्धता एक बड़ा मसला है। अमेरिका के पास तकनीक है लेकिन मसला उसे बाकी दुनिया के साथ साझा करने का है। सतत विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए फॉसिल फ्यूल की खपत कम कर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की जरूरत है
प्रोफेसर सुनील नौटियाल हिमालय के सतत विकास हेतु कार्यप्रणाली एवं नीति विषय पर अपना संबोधन देते हुए वसुदेव कुटुंबकम के संदेश के साथ साथ भारतीय हिमालय क्षेत्रों के लिए महत्व एवं संपूर्ण विश्व के लिए आजीविका एवं जलवायु हेतु विशिष्टता पर जोर दिया।
इनके अलावा डॉ आर के मैखुरी, डॉ प्रकाश नौटियाल, डॉ प्रशांत कंडारी, डॉ जे सी कुनियाल, डॉ वाई पी सुंदरियाल, प्रो डी आर पुरोहित,डॉ नागेंद्र रावत आदि विद्वान इस विमर्श में शरीक होंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रो आर सी सुंदरियाल ने अतिथिओं का स्वागत प्रति कुलपति प्रो आर सी भटट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share38SendTweet24
Previous Post

उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे आने वाले दस वर्ष – मुख्यमंत्री

Next Post

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बाघ की घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026
26
उत्तराखंड

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
14
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड खटीमा थारू जनजाति की प्रसिद्ध गायिका रिकु राणा का सड़क हादसे में निधन

March 6, 2026
26
उत्तराखंड

लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर 18वें दिन भी धरना जारी

March 6, 2026
37
उत्तराखंड

भाजपा एवं कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू : भूपाल सिंह गुसांईं

March 6, 2026
15
उत्तराखंड

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इन क्षेत्रों में पांच मोबाइल टावर स्थापित

March 6, 2026
17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.