हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में भी योग दिवस के मौके पर प्राध्यापकों,छात्र, छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया और स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग करने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण स्मृति राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों , कालेज के कर्मचारियों, विद्यार्थियों, ने सक्रिय रूप से भाग लेकर योग करते हुए जमकर पसीना बहाया,
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद के दिशा निर्देशन में किया गया।इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ एवं निरोगी रहता हैं। इसके अलावा योग से मस्तिष्क भी पूरी तरह से स्वास्थ्य रहता हैं।योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने योगासन और प्राणायाम करते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया इस मौके पर योग प्रशिक्षक कुशलानंद सती ने योग के महत्व को समझते हुए कहा कि नियमित योग से तमाम बिमारियों से निजात पाया जा सकता हैं।इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक ज्योति , संजीवनी,सिमरन, प्रियंका,किरन, दीपक,डॉ प्रतिभा आर्या, महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, डॉ नीतू पांडे, रजनीश कुमार, मनोज कुमार,अनुज कुमार, डॉ.पुष्पा रानी, रजनी नेगी, सुधा राना, डॉ. खेमकरण, डॉ.जमशेद अंसारी, डॉ.सुनील कुमार, नीतीश कुमार महीपाल सिंह धीरेन्द्र नेगी, थान सिंह,दीपा देवी, मनोज देवराड़ी,गुड्डू सिंह आदि ने योगाभ्यास के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई।











