रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में 50वीं स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के अंतिम दिन एम्स ऋषिकेश व आधार शिला रक्त समूह के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 125 रजिस्ट्रेशन हुऐ तथा 82 रक्त यूनिट एकत्र किये गये।
लीला रिसॉर्ट में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी ने किया। इस अवसर उन्होने कहा कि सेवा को अपना धर्म मानते हुए करनी चाहिए।रक्तदान महादान है इससे कई नई जिन्दगी को जन्म मिलता है।
रोटरी क्लब अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर रो. विजय कुमार माहेश्वरी, रो. वाई पी गिलरा, समाजसेवी दलजीत सिंह ने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान शिविर में एम्स ऋषिकेश के डॉ. रोहन, डॉ. मृत्युंजय गहलोत, दीपेन्द्र सिंह (SNO), अस्वती एआर (SNO), ललिता नर्सिंग ऑफिसर, अक्षित कटोच (MSSO), अनूप (MRC), नवनीत (Hospital Assistent), सुभाष रावत, कुलदीप, संदीप, पल्लवी गैरोला, रिया, सोनी, सुमित दत्त, दीपक, दलजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।
इस अवसर पर लगभग 125 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 82 रक्त यूनिट एकत्र की गई। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान किये गये।
आयोजित कार्यक्रम का संचालन सचिव रो. विजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रो. ऋषि ऐरन, सचिव रो. विजय कुमार, उपाध्यक्ष रो. डी.पी. सिंह, रो. अनीत चावला, रो. मनीष अग्रवाल, रो. विजय कुमार माहेश्वरी, रो. गोपाल बंसल, रो. अशोक अग्रवाल, रो. बीना रावत, रो. राजेश गुप्ता, रो. ज्योति स्वरूप उपाध्याय, रो. वाई.पी. गिलरा , रो. दिनेश चन्द्र, रो. कमल गुप्ता, रो. गुरुवचन सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद थे।











