
अल्मोड़ा में जनसरोकारी पत्रकार स्वर्गीय उमेश डोभाल की स्मृति में दो दिवसीय उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समाराहे शुरू हो गया है। मंगलवार को संस्कृति जुलूस के साथ इस कार्यक्रम का आगाज हुआ। एक तरफ लोक संस्कृति की परिचायक सांस्कृतिक टीमों का मनभावन कार्यक्रम तो दूसरी ओर जनगीतों के गूंजते स्वर इस सांस्कृतिक जुलूस के परिचायक बने।
आयोजन समिति की ओर से गांधीपार्क चौघानपाटा से यह जुलूस शुरू हुआ जो मालरोड होते हुए मिलन चौक, लाला बाजार चौक बाजार, धारानौला मार्ग होते हुए जिलापंचायत सभागार पहुंचा। जुलूस के दौरान शिखर तिराहा स्थित शहीद पार्क और जिलापंचायत में स्वर्गीय रामसिंह धौनी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किये गये। कार्यक्रम में उत्तराखंड के जनकवि गिरीश तिवारी गिरदा के जनगीतों ने पूरे वातावरण को उत्साह से ओतप्रोत कर दिया।
जुलूस में स्वर्गीय उमेश कुमार की प्रतिबद्धता और शहादत को याद करते हुए जनसरोकार के लिए उनके द्वारा दिखाए गये मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया गया। अल्मोड़ा सहित प्रदेश भर से आये पत्रकारों, लेखकों, कवियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। सांस्कृतिक जुलूस के कार्यक्रम स्थल जिलापंचायत सभागार पहुंचने के बाद उत्तराखंड राज्य के 25 साल विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी,सुरेश नौटियाल,चारू तिवारी, राजीव लोचन साह,जन कवि बल्ली सिंह चीमा, गोविंद पंत राजू, अल्मोड़ा प्रेस क्लब के अध्यक्ष जगदीश जोशी,प्रकाश पंत, मुकुल, ईश्वर जोशी,डा. निर्मल जोशी, आनंद सिंह राणा आदि ने इस सत्र को संबोधित किया। संचालन विभु कृष्णा ने किया। जबकि चन्द्र शेखर द्विवेदी, रमेश जोशी संचालक मंडल में रहे। अध्यक्ष विमल भारती ने किया। इस अवसर पर गणेश पाठक, शंकर सिंह भाटिया, प्रकाश पांडे, प्रमोद बमेटा, चंद्रशेखर द्विवेदी ,गणेश पांडे, राजेंद्र रावत, किशन जोशी, रमेश जोशी शिवेंद्र गोस्वामी, नवीन उपाध्याय, कमलेश भट्ट, विजयवर्धन उप्रेती, महीप पांडे, रमेश पांडे कृषक, डॉ. हयात सिंह रावत, हिमांशु गढ़िया कपिल मल्होत्रा, हिमांशु लटवाल नसीम अहमद हरीश भंडारी, मोहित अधिकारी कमलेश कंनवाल सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर समेत विभिन्न जनपदों से आए पत्रकार मौजूद रहे।












