
आज उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की पांचवी कार्यकारिणी का गठन हुआ। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो० रमाकांत पांडेय द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कुलपति जी ने कहा कि हम सभी को विश्वविद्यालय के विकास में हम सभी को अपनी सहभागिता निभानी है व अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना कर्मचारियों का लक्ष्य होना चाहिए। संगठन अध्यक्ष पद पर श्री विनोद कुमार, उपाध्यक्ष महेंद्र रावत, सचिव नीतू रानी, सह-सचिव प्रवेश कुमार, सुधीर पालीवाल कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश कुमार, निजी सचिव मनोज गहतोड़ी, उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र तिवारी, त्रिभुवन गड़िया, जय कुमार, घनश्याम कौशिक, उम्मेद सिंह राणा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।












