• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

डीएम ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानों को कोविड-19 नियंत्रण समिति बनाने के दिये निर्देश

19/05/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
177
SHARES
221
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो- जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदण्डे स्लाॅटवाइज समस्त ग्राम प्रधानों को निर्देशित करते हुए

कमल बिष्ट।
पौड़ी। कोविड.19 संक्रमण काल में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु ग्राम स्तरीय जनसहभागिता के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने वर्चुअल माध्यम से स्लाॅट वाइज जनपद के समस्त ब्लाॅकों के ग्राम प्रधानों को दिये आवश्यक दिशा.निर्देश। उन्होंने कहा कि कोविड.19 संक्रमण के दृष्टिगत ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति बनाने हेतु आदेश जारी किये गये हैं, जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक समिति का गठन नहीं किया गया है, शीघ्र समिति का गठन कर नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक कराना सुनिश्चित करें। साथ ही एक रजिस्टर भी बनाना सुनिश्चित करें, जिसमें कोविड संबंधित यथा समिति गठन, सदस्यों के नाम, ग्राम पंचायत की जनसंख्या, ग्राम में कोरोना संक्रमित व्यक्ति, मेडिकल किट, कोविड सामाग्री, ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधन, रेफर किये गये मरीज, कोरोना संदिग्ध मरीज को उपलब्ध कराई गई सुविधा, रेफर किये गये मरीज, माइक्रो जोन आदि समस्त जानकारी हो।

उन्होंने निर्देशित किया कि यह समस्त जानकारी ब्लाॅक स्तर पर भी रखना सुनिश्चित करें। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त ब्लाॅकों के लगभग 1013 ग्राम प्रधान वर्चअल माध्यम से जुड़े हुए थे।

जिलाधिकारी डाॅ0 जोगदण्डे ने समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लाॅक में एक कन्ट्रोल रूम बना हो, जिसका नम्बर प्रत्येक ग्राम प्रधान के पास उपलब्ध हो। कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को 4-4 पल्स आक्सीमीटर, एन 95 मास्क, पीपीटी किट, गलब्स् उपलब्ध कराये जा रहे हैं और समिति अपने स्तर से भी कोविड सामाग्री क्रय कर सकती है या मांग कर सकती है। कहा कि जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 30-30 आक्सीजन बैड बना रहे हैं व दवाई उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही तत्काल इलाज मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड को 01 एम्बुलेंस व 02 बुलेरो, जीप भी दे रहे हैं, ताकि मरीजों को लाने.ले जाने में मदद मिल सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन जागरूकता पोस्टर चस्पा करना सुनिश्चित करें। कहा कि कोविड.19 के दृष्टिगत राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि को जनसंख्यानुसार ग्राम पंचायतों को मुहैया कराई गई है, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को 20 हजार की धनराशि कोविड.19 के तहत खर्च करने की अनुमति दी गई है तथा आवश्यकतानुसार मांग करने पर एसडीआरएफ मद से भी धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी।

उन्होंने निर्देशित किया कि गांव के प्रत्येक कोरोना संक्रमित व्यक्ति एवं कोरोना लक्षण संदिग्ध मरीज को कोविड मेडिसन किट उपलब्ध कराना आवश्यक है। कहा कि जनपद में एक लाख दवाई किट का आर्डर दिया गया है, जिसमें से 25 हजार दवाई किट प्राप्त हो चुकी हैं, जिन्हें समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायत प्रधानों को आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से गांव.गांव में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके आलाव आइवरमैकटिन 12 एमजी किट भी समस्त ग्राम पंचायत हेतु 50 से 100 किट दवाई उपयोग जानकारी पर्चा सहित जनसंख्यानुसार दी जा रही है, जिसे 15 से अधिक आयु के व्यक्तियों को तीन दिन तक सुबह.शाम लेनी है, ताकि संक्रमण को फैलने से कम किया जा सके। कहा कि दवाई किस तरह उपयोग में लानी है, संबंधी पोस्टर प्रत्येक ग्राम पंचायत में चस्पा करना सुनिश्चित करें, ताकि सभी पढ़कर इसका लाभ ले सके। उन्होंने निर्देशित किया कि गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारनटाइन सेंटर बना लें, जिसमें बैड, बिजली, पानी व शौचालय आदि की सुव्यवस्था हो। इन क्वारनटाइन सेंटर में अन्य प्रदेश व जनपदों से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप 07 दिन रखना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति में ग्राम प्रधान अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही समिति में आशा कार्यकर्ती, प्रतिनिधि महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, वन पंचायत सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, ग्राम प्रहरी, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक, ग्राम स्तरीय स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि वैकल्पिक, अन्य व्यक्ति जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सदस्य सम्मिलित होंगे। समिति की जिम्मेदारी होगी कि सर्दी, जुकाम खांसी, बुखार, बदन दर्द, स्वाद या गंध न आना, सर दर्द, शरीर टूटना, सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करना, ऐसे व्यक्तियों को उन्हीं के घरों में तत्काल आइसोलेट करना, ऐसे व्यक्तियों को मेडिकल किट तत्काल उपलब्ध कराना, कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूक करना आदि अन्य कार्य होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को पीपीटी के माध्यम समिति द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, डीपीआरओ एम.एम.खान सहित बीडीओ एवं ग्राम प्रधान आदि संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम उपस्थित थे।

Share71SendTweet44
Previous Post

पिंडर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था करेंगेः चुफाल

Next Post

हनुमान चट्टी और खड़ाधार तोक घोषित हुए कंटेनमेंट जोन

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026
6
उत्तराखंड

हिमालय इस भारी भीड़ को झेल पाएगा?

September 13, 2026
7
उत्तराखंड

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया है

September 13, 2026
5
उत्तराखंड

खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट स्वदेशी तकनीक तैयार!

September 13, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: खराब मौसम से चार उड़ानें डायवर्ट, कई विलंब से पहुंची

September 13, 2026
16
उत्तराखंड

बधाण की श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी की यात्रा लोकजात यात्रा के तहत अपने 9वें पड़ाव इच्छोली पहुंची

September 13, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37457 shares
    Share 14983 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026

हिमालय इस भारी भीड़ को झेल पाएगा?

September 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.