डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री बालेन्द्र सजवान का बुधवार को नगर कांग्रेस कार्यालय, जौलीग्रांट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि बालेन्द्र सजवान को प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री बालेन्द्र सजवान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर कीर्ति नेगी, संजीव भट्ट, मनोज चमोली, प्रेमदत्त गिल्डियाल, गौरव बिष्ट, अरुण तिवारी, मुकेश सजवान, ताजवर नेगी, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।











