• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चार धाम: श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, उपेक्षित यमुनोत्री धाम!

18/05/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
29
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
देवभूमि में स्थित चारधामों की अपनी दिव्यता है. उन्हीं में से एक है यमुनोत्री धाम. यहां से पवित्र यमुना नदी लोगों को आस्था से जोड़ती हैं. यमुना नदी को समस्त संतापों को दूर करने वाली माना जाता है. पुराणों में यमुना को सूर्य की पुत्री और मृत्यु के देवता यम की बहन माना जाता है. जो उनकी शरण में जाता है उसे वे सूर्य के जैसा तेजवान और मृत्यु का भय पल भर में दूर कर देती हैं. प्रकृति की गोद में बसा यमुनोत्री धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है. जहां देश-विदेश के लोग आस्था के रंग में रंगे दिखाई देते हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई यानि आज पूरे विधि विधान खुल जाएंगे. देवभूमि में यमुना नदीं को मां के रूप में पूजा जाता है, जो चार धामों में से एक है. कपाट खुलने के साथ ही यहां भक्तों का तांता लग जाता है. यमुनोत्री धाम यमुना नदी का उद्गम स्थान है. पुराणों के अनुसार, यमुना नदी सूर्य देव की पुत्री और मृत्यु के देवता यम की बहन मानी जाती हैं. यमुनोत्री धाम को सकल सिद्धियों को प्रदान करने वाला कहा गया है. पुराणों में जिसका विस्तार से वर्णन मिलता है. मान्यता है कि भैयादूज के दिन जो भी व्यक्ति यमुना में सच्चे मन से स्नान करता है उसे यमत्रास से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही यहां यम की पूजा का भी विधान है. कहा जाता है कि जो यमुना नदी में स्नान करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.यहां यमुनोत्री ग्लेशियर का दीदार कर सकते हैं. यमुनोत्री धाम में दो मुख्य आकर्षण गर्म जलस्रोत हैं जिन्हे सूर्य कुंड और गौरी कुंड के नाम से जाना जाता है. यमुनोत्री मंदिर के पास ‘दिव्य शिला नामक पत्थर है. जिसे यमुनोत्री मंदिर जाने से पहले हर श्रद्धालु पूजा करता है. महाभारत के अनुसार, जब पांडव तीर्थयात्रा पर आए तो वे पहले यमुनोत्री फिर गंगोत्री और उसके बाद केदारनाथ-बदरीनाथ की ओर बढ़े थे, तभी से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की जाती है. यमुनोत्री धाम यमुना नदी का उद्गम स्थान है. पुराणों के अनुसार, यमुना नदी सूर्य देव की पुत्री और मृत्यु के देवता यम की बहन मानी जाती हैं. यमुनोत्री धाम को सकल सिद्धियों को प्रदान करने वाला कहा गया है. पुराणों में जिसका विस्तार से वर्णन मिलता है. मान्यता है कि भैयादूज के दिन जो भी व्यक्ति यमुना में सच्चे मन से स्नान करता है उसे यमत्रास से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही यहां यम की पूजा का भी विधान है. कहा जाता है कि जो यमुना नदी में स्नान करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.यहां यमुनोत्री ग्लेशियर का दीदार कर सकते हैं. यमुनोत्री धाम में दो मुख्य आकर्षण गर्म जलस्रोत हैं जिन्हे सूर्य कुंड और गौरी कुंड के नाम से जाना जाता है. यमुनोत्री मंदिर के पास ‘दिव्य शिला नामक पत्थर  है. जिसे यमुनोत्री मंदिर  जाने से पहले हर श्रद्धालु पूजा करता है. महाभारत के अनुसार, जब पांडव तीर्थयात्रा पर आए तो वे पहले यमुनोत्री फिर गंगोत्री और उसके बाद केदारनाथ-बदरीनाथ की ओर बढ़े थे, तभी से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की जाती है.केदाखंड में भी कहा गया है कि भक्ति के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं. इसलिए यमुनोत्री के बाद ही गंगोत्री धाम की यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि देवी गंगा ही ज्ञान की अधिष्ठात्री हैं.चार धाम यात्रा के बेहतर से बेहतर प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं को पूर्ण सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करने के खोखले सरकारी दावों की पोल, चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री में खुलती नजर आ रही है । वह इसलिए, क्योंकि चार धाम यात्रा में आरंभ होने में बहुत कम समय रह जाने के बावजूद अभी तक यमुनोत्री धाम में घाट निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो सका है। लिहाजा यह माना जा रहा है कि शासन प्रशासन द्वारा यमुनोत्री धाम की उपेक्षा का सिलसिला यूं ही जारी रहने पर श्रद्धालुओं को यमुना नदी तट पर इस बार भी बोल्डर और पत्थरों के सहारे जोखिम भरी डुबकी लगानी पड़ सकती है । यमुनोत्री धाम में घाट का निर्माण कार्य अभी तक आरंभ न हो पाने की प्रमुख वजह निर्माण कार्य की वित्तीय स्वीकृति ना मिल पाना बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री धाम में केवल घाट निर्माण के संबंध में लापरवाही नहीं बरती जा रही बल्कि यमुनोत्री धाम के मंदिर की सुरक्षा के तकाजों को भी लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है बताना होगा कि यमुनोत्री धााम में रसोई घर के पास आपदा के दौरान यमुना नदी के बीचोंबीच सुरक्षावॉल भी ढह कर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे चलते नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में मंदिर परिसर के लिए कभी भी खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में अब तीर्थपुरोहितों ने इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द ही इसको दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि समय रहते मंदिर परिसर को नुकसान से बचाया जा सके। तीर्थपुरोहितों का कहना है कि यमुनोत्री धाम में लंबे समय से स्नान घाटों पर बेहतर व सुगम सुविधा उपलब्ध नहीं है।जुलाई 2024 को आई आपदा से धाम में यमुना मंदिर परिसर व यमुना नदी तट पर काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अभी सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए। जुलाई से आज तक सुरक्षा कार्य व सुरक्षित स्नान घाटों का निर्माण की केवल और केवल योजना ही बन रही है । इसे धरातल पर उतारने के प्रतिबद्ध प्रयास नहीं किए जा रहे है। लिहाजा सिस्टम की लापरवाही से इस बार भी श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम में असुविधा उठानी पड़ सकती है। तीर्थपुरोहितों के अनुसार धाम के साथ-साथ जानकी चðी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही लायक मार्ग बनाने के लिए अभी से प्रयास होना चाहिए। यात्रा सीजन के बीच उपरोक्त कार्य करवाना महज बजट का दुरुपयोग ही साबित होगा। इसके अलावा आपदा के बाद सुरक्षा के नाम पर तात्कालिक रूप से लगाए गए आधे अधूरे गुणवत्ता विहीन वायरक्रेट भी बारिश के दौरान जान माल का बड़ा खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। पुरोहित समाज ने यमुनोत्री धाम की अपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए शासन- प्रशासन से कपाट खुलने से पहले धाम में सुरक्षात्मक कार्य और स्नान घाटों पर व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग की है । उधर यमुनोत्री धाम में आस्था पथ और घाट निर्माण कार्य आदि को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। यमुनोत्री धाम में यात्रियों के यमुना स्नान के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था न होने से यात्री जान जोखिम में डालकर बोल्डरों के सहारे स्नान करने को मजबूर हैं. वहीं पुलिस कर्मी अस्थाई पुल से यात्रियों को यमुना नदी पार करा रहे हैं. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि ऐसी स्थिति में वह कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. क्योंकि अब धीरे-धीरे नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है.यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता का कहना है कि आपदा के बाद घाटों पर सुरक्षा कार्य न होने के कारण इस वर्ष भी यात्रियों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है. धाम में पहुंचने वाले यात्री बोल्डरों को पकड़ कर स्नान करने को मजबूर हैं. वहां पर यमुना नदी को पार करने के लिए अस्थाई पुलिया बनाई गई है. उस पर भीड़ बढ़ने के कारण हर समय हादसे का खतरा बना रहता है.तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि अब ग्लेशियरों के पिघलने से नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है. वहीं यात्रा भी अब रफ्तार पकड़ने लगी है. ऐसी स्थिति में कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने प्रशासन से धाम के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. कहा कि घाटों पर सुरक्षा के नाम पर चेन तक नहीं लगाई गई है. ऐसे में उम्मीद है। *लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।*

Share12SendTweet7
Previous Post

कल्पतरु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

Next Post

16वें वित्त आयोग की टीम पहुंची देहरादून

Related Posts

उत्तराखंड

100 वर्ष गौरवशाली संघ यात्रा पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन

March 30, 2026
11
उत्तराखंड

युद्ध पश्चिम एशिया संकट क्यों बना कानूनी उलझन

March 30, 2026
7
उत्तराखंड

रामलीला महायज्ञ का सोमवार को श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन

March 30, 2026
12
उत्तराखंड

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

March 30, 2026
11
उत्तराखंड

उत्तराखंड में चुनाव मैदान में उतरेगी आम आदमी पार्टी

March 30, 2026
27
उत्तराखंड

राजी भाषा एवं संस्कृति पर डॉ. शोभाराम शर्मा की पुस्तक का लोकार्पण

March 30, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67666 shares
    Share 27066 Tweet 16917
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38049 shares
    Share 15220 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37326 shares
    Share 14930 Tweet 9332

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

100 वर्ष गौरवशाली संघ यात्रा पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन

March 30, 2026

युद्ध पश्चिम एशिया संकट क्यों बना कानूनी उलझन

March 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.