हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विश्व योग दिवस के मौके पर विकासखंड देवाल में महिला एवं पुरुष ओपन युवा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस में मैराथन मैं कैल गांव के धावकों का दबदबा रहा
।
युवा मैराथन दौड़ के मुख्य आयोजक देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत एवं संयोजक माइकल मेहरा ने बताया के रविवार को
सुबह 7 बजें देवाल मुख्य बाजार से महिला धावको को देवाल की कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, ओपन युवा वर्ग पुरुष वर्ग को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक गोविंद सिंह पांगती एवं अंडर 18 पुरुष वर्ग की मैराथन दौड़ को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ों देवाल बाजार से पदमल्ला एवं वापस देवाल बाजार तक पहुंची, मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में उलंग्रा गांव की प्रिया ने प्रथम, जबकि कैल गांव की आंशका एवं वैशाली ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर किया, ओपन मैराथन दौड़ में कैल गांव का दबदबा रहा यहां के कमलेश मिश्रा ,हेमंत मिश्रा व कार्तिक मिश्रा ने क्रमशः पहला,दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर 18 में कैल के कार्तिक मिश्रा ने प्रथम,बलाण के देवेंद्र ने द्वितीय एवं फल्दियागांव के रविन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों वर्गों के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमशः 15,10 व 5 हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस मौके पर आयोजन मंडल में सामिलत जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया,यशवंत मेहरा,शंकर सिंह गड़िया,लखपत परिहार,सोनू गड़िया, मुकेश बिष्ट,अजय रावत, संदीप बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट,इंद्र सिंह बिष्ट, अध्यापक जयवीर खत्री, जितेन्द्र बिष्ट, सुदर्शन गड़िया, मुकेश बिष्ट आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।











