• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

भाजपा आलाकमान ने परखे सभी एंगल, योगी पर ही लगाएंगे मिशन 22 का दांव

07/06/21
in दुनिया, राजनीति
Reading Time: 1min read
146
SHARES
183
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार
भाजपा हाईकमान की ओर से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को लेकर उठापटक मची रही, लेकिन बात वहीं आकर थम गई है। रविवार शाम को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी महासचिवों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में आखिरकार उत्तर प्रदेश में जारी फेरबदल की सियासी अटकलों को विराम दे दिया गया है। पिछले एक महीने से योगी सरकार का भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी एंगल से परखने में जुटे हुए थे। इसके लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई बैठकों का दौर चला। बीच.बीच में यह भी सियासी अटकलें लगती रहीं कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया जा सकता है। मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर राजधानी दिल्ली तक सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म था। आखिरकार बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ पर ही भरोसा जताया है। यानी सही मायने में योगी सरकार को अब अधिक डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा। इसका बड़ा कारण यह भी है कि योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विपक्ष भी हमला बोलने के लिए तैयार बैठा था। अब भाजपा हाईकमान ने लगभग मंत्रिमंडल विस्तार को विराम दे दिया है। आलाकमान ने योगी को ही जिताऊ माना है और उनके चेहरे पर विधानसभा चुनाव में दांव लगाएगी।

बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में भाजपा के बड़े नेताओं की समीक्षा बैठक ने अटकलों का दौर जारी था। यह सच है कि राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह के साथ मुलाकात में प्रदेश के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी केे प्रति थोड़ी नाराजगी जताई थी। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने इन सब बातों को विराम देते हुए योगी को ही मिशन 2022 की कमान सौंपने की तैयारी कर ली है। योगी सरकार में फेरबदल को लेकर पिछले महीने से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और संघ के नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। मुख्यमंत्री चेहरे में बदलाव को लेकर न तो चर्चा हुई है और न ही इसकी कोई संभावना है। बल्कि प्रदेश स्तर पर उनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत करने वाले नेताओं की ओर से भी उन्हें बदलने को लेकर कोई सुझाव नहीं दिया गया। हां यह जरूर कहा गया कि मुख्यमंत्री को कुछ स्तर पर समन्वय स्थापित करना होगा। जाहिर तौर पर इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व के पास होगी।

आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल या संगठन में छोटे मोटे बदलाव किए जा सकते हैं। लेकिन चेहरा योगी ही होंगे। वहीं पीएम मोदी के करीबी और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बनाए गए अरविंद कुमार शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, फिलहाल उन्हें कौन सा मंत्री पद दिया जाएगा, अभी संशय बना हुआ है। योगी सरकार का मसला निपटाने के बाद केंद्रीय आलाकमान ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है ।

बंगाल की हार का गम भुला कर भाजपा ने शुरू की पांच राज्यों के चुनाव की तैयारी…
रविवार शाम को दिल्ली में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बता दें कि बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद यह पार्टी की बड़ी और पहली बैठक थी, राष्ट्रीय महासचिवों के साथ हुई बैठक दो वजहों से हुई है। पहला ये कि बीजेपी ने कोरोना काल के दौरान सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया है, जिसकी समीक्षा पार्टी की तरफ से की जा रही है। इसके अलावा साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अगले साल की शुरुआत में जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के अलावा गोवा और मणिपुर भी शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बैठक पांच घंटे तक चली। इसमें भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव, सी टी रवि, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, अरुण सिंह, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, तरुण चुग और बीएल संतोष उपस्थित थे। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी को हार से भी सीख लेने की जरूरत है। यह बैठक इसलिए और महत्वपूर्ण थी कि दो दिन पहले ही अभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता राजधानी दिल्ली में तीन दिनों तक महामंथन के लिए जुटे थे। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल थे। अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि जीत हो या हार, भाजपा को अपने प्रदर्शन का विस्तार से आकलन करना चाहिए ताकि वह भविष्य के चुनावों की तैयारी कर सके। श्पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में पार्टी को यह देखना चाहिए कि 2019 के लोकसभा चुनावों में जब बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था उसके बाद टीएमसी ने कैसे वापसी की है। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में इन राज्यों में बीजेपी बड़े स्तर पर चुनावी राज्यों में वर्चुअल सभाओं का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। जिनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

Share58SendTweet37
Previous Post

ग्राविस संस्था ने गरीब, असहाय जरूरतमंदों को राशन वितरण किया

Next Post

नौंवी और ग्यारहवीं के कुछ विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण करने पर कांंग्रेस ने किया विरोध

Related Posts

उत्तराखंड

नई पीढ़ी के लिये भारतीय पत्रकारिता का समग्र दस्तावेज

February 12, 2026
18
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड क्रांति दल युव उत्तराखण्ड सदन चाणक्यपुरी दिल्ली में सैकड़ों लोगों ने उत्तराखण्ड क्रांति दल की सदस्यता

January 31, 2026
25
उत्तराखंड

भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी

January 22, 2026
10
उत्तराखंड

लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी: संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

January 15, 2026
9
उत्तराखंड

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा

January 5, 2026
24
उत्तराखंड

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

December 20, 2025
18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67661 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

होली खेलने के लिए जामा मस्जिद की ओर कूच कर रहे हिंदूवादी संगठनों को पुलिस ने रोका

March 3, 2026

डोईवाला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन बन रहे दुर्घटना का सबब

March 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.