• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कत्यूरकाल का जल विज्ञान

10/12/20
in उत्तराखंड, संस्कृति
Reading Time: 1min read
102
SHARES
127
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
कत्यूरी शासनकाल में स्थापत्यकला जितनी समृद्ध थी, वहीं जल विज्ञान आज के वैज्ञानिक युग से कहीं आगे। बेजोड़ प्रस्तरशैली में नौलोंट का निर्माण कर उन्होंने हिमालयी प्रांत के लिए जल संरक्षण की दीर्घकालीन योजना छठी से 11वीं सदी के बीच ही तैयार कर ली थी। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में नौले, जलकुंड से हटकर स्नानगृह, बाहर बहने वाले पानी की निकासी को पत्थरों का मजबूत नाला, फिर पोखर। यानी बूंद बूंद बचाने की चिंता व भविष्य में जल संकट से निबटने को चाल खाल के जरिये भूमिगत जल भंडार को लबालब रखने की सोच कहीं गहरी थी।
हिमालयी प्रांत में मध्ययुगीन कत्यूरी राजवंशों ने कोणार्क व खजुराहो की तर्ज पर ग्रेनाइट पत्थरों के जरिये स्थापत्य कला को ही नहीं बल्कि भविष्य की चुनौतियों को परखते हुए जल नीति तक तैयार कर ली थी। शोध एवं अध्ययन में लगे जानकारों की मानें तो जल संरक्षण की मुहिम छठी से 11वीं सदी के बीच तक जोरशोर से चली। बेजोड़ प्रस्तर शैली के मंदिरों के साथ पानी बचाने के लिए नौलों की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया।
प्राकृतिक हिमनदों व स्रोतों वाले जोशीमठ गढ़वाल के बाद कार्तिकेयपुर बागेश्वर को अपनी दूसरी राजधानी बनाने के बाद कत्यूरी राजाओं ने कुमाऊं में गैरहिमानी नदियों व जल स्रोतों के संरक्षण का जो बीड़ा उठाया, वह वैज्ञानिक युग के योजनाकारों के लिए नसीहत से कम नहीं। समुद्रतल से सात हजार मीटर की ऊंचाई पर स्याही देवी वन क्षेत्र के शिखर पर कत्यूरकाल में बना नौला प्राचीन जल नीति का अनूठा उदाहरण है। नौले के ओवरफ्लो होने तथा बाजू में ही स्नानगृह के पानी के लिए पत्थरों का व्यवस्थित नाला बना है। कुछ ही दूरी पर अच्छा खासा कृत्रिम तालाब, ताकि पानी उसी में एकत्र हो सके।
स्याहीदेवी वन क्षेत्र में जल जंगल बचाने में जुटे प्रकृतिक प्रेमी कहते हैंए हालाकि जागरूकता के अभाव व तंत्र की सुस्ती से यह तालाब अब झाड़ियों व मलबे से पट सा गया है। फिर भी ग्रामीण नौले को धरोहर की भांति सहेजे हुए हैं। कत्यूरकाल की जल नीति को यदि समय रहते अपना लिया जाता तो मौजूदा संकट से निबटने में बड़ी मदद मिलती। स्याहीदेवी वन क्षेत्र के नौले को ही लें। नौले से बहकर निकला पानी कृत्रिम तालाब खाल में जमा हुआ। यह पानी जंगली जानवरों व ग्रामीणों के मवेशियों की प्यास बुझाता। यही पानी रिस कर भूमिगत जल भंडार में पहुंच कर निचले भूभाग में जलस्रोतों को जिंदा रखता है। इसका शुद्ध पानी आमजन का हलक तर करता आ रहा।
कत्यूरकाल की नौला संस्कृति से यह तो स्पष्ट है कि उस दौर का जल विज्ञान आज से कहीं आगे था। कत्यूर वंशी बुद्धिजीवी व जागरूक थे। उन्होंने भविष्य में आबादी के साथ पानी की जरूरत बढ़ने के हिसाब से जल संरक्षण को चालखाल, कृत्रिम तालाब व नौलों की जो अवधारणा दी वह अद्भुत है। तब के जल विज्ञान को देखकर पता लगता है कि पानी बचाने की चिंता तब ज्यादा थी। जनचेतना आज से कहीं ज्यादा भी। कत्यूरी शैली की वास्तुकला और इतिहास के गवाह तकरीबन तीस मन्दिर व 365 नौले हैं। जो अब भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित हैं।

Share41SendTweet26
Previous Post

अस्सी हजार के पार पहुंचा राज्य में संक्रमण का आंकड़ा

Next Post

ज्वेलरी और सिलेण्डर के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

Related Posts

उत्तराखंड

ऐपण कला को नई पहचान देने वाली कलाकार ज्योति जोशी सम्मानित

April 27, 2026
6
उत्तराखंड

बाम्बे सिनेमा तब और अब पर सचित्र व्याख्यान

April 27, 2026
6
उत्तराखंड

सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की

April 27, 2026
4
उत्तराखंड

जल के बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है!

April 27, 2026
6
उत्तराखंड

84 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किया एसडीआरएफ मुख्यालय का दौरा

April 26, 2026
38
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना

April 26, 2026
17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67680 shares
    Share 27072 Tweet 16920
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37440 shares
    Share 14976 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

ऐपण कला को नई पहचान देने वाली कलाकार ज्योति जोशी सम्मानित

April 27, 2026

बाम्बे सिनेमा तब और अब पर सचित्र व्याख्यान

April 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.