• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

निर्माण कार्यों में ढिलाई पर अफसरों, ठेकेदारों को डीएम ने लगाई फटकार

15/10/20
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
84
SHARES
105
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो.राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माण की समीक्षा बैठक लेती डी एम भदौरिया।
प्रकाश कपरवान
जोशीमठ, चमोली। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने एनएचआईडीसीएल अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षा की। जिले में कछुवा चाल से चल रहे सड़क निर्माण कार्यो पर डीएम ने एनएच अधिकारियों एवं ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि दोगुनी मैनपावर के साथ प्रत्येक दिन कम से कम 300 मीटर सड़क का डामरीकरण करना सुनिश्चित करें और लैडस्लाइड एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य तत्काल पूरा करें। इस दौरान राजस्व की लंबित देयता, क्षतिपूर्ति प्रकरणों एवं जनता की शिकायतों की समीक्षा करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एनएच की कटिंग से जिले में पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद खराब स्थित में है। सड़क पर जगह.जगह धूल, मिट्टी और गढ्ढो से पूरी जनता परेशान है। एनएच की कटिंग से सड़कों पर कई जगह डेंजर जोन बन गए हैं, जो आए दिन सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे है। इतना समय बीत जाने के बाद भी एनएच का कार्य पूरा न होना घोर लापरवाही है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच अधिकारियों को दोगुनी मैनपावर के साथ काम करते हुए हर दिन कम से कम तीन सौ मीटर सड़क ब्लैकटॉप कराने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए नया हॉटमिक्स प्लांट लगाने की आवश्यकता है, तो लगाएं, परंतु सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि जनता को राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डेंजर जोन और धूल उड़ने वाली जगहों पर प्राथमिकता से ब्लैकटॉप कराते हुए सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर, डेलमीनेटर लगाने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। कहा कि सड़क पर जहां भी मलवा पड़ा है उसे तत्काल हटाए और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को भी निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में एनएच निर्माण कार्यों की रेगुलर मॉनिटरिंग करते हुए मग डिस्पोजल न करने तथा अवैध भंडारण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

रॉयल्टी जमा न किए जाने पर भी जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर शतप्रतिशत रॉयल्टी राजकोष में जमा करना सुनिश्चित करें। एनएचआईडीसीएल द्वारा भूमिए भवन एवं अन्य परिसंपत्तियों की लंबित क्षतिपूर्ति मामलों और आम जनता की लंबित शिकायतों का निस्तारण न करने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को 25 अक्टूबर से पहले क्षतिपूर्ति के सभी मामलों का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज करते हुए कडी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस दौरान भनेरपानी, पीपलकोटी, गडोरा, मायापुर, चमोली, मैठाणा, कौड़िया, नंदप्रयाग आदि स्थानों पर सड़कों में पड़े गढ्ढों, जलभराव की समस्या, मलबा निस्तारण और सुरक्षात्मक कार्यो से जुड़ी जनता की तमाम शिकायतों की समीक्षा की गई और समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल संदीप कार्की ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेडा से हेलंग तक 83.60 किलोमीटर में से 75 किलोमीटर कटिंग कार्य किया गया है। जिसमें से 43 किलोमीटर सड़क ब्लैकटॉप का कार्य कर लिया गया है। ठेकेदारों को हर महीने 3.5 किलोमीटर सड़क ब्लैकटॉप करने का लक्ष्य दिया गया है। हिल कटिंग से बने स्लाइड जोनों पर ट्रीटमेंट कार्य प्रगति पर है तथा जल्द ही सड़क से मलवा निस्तारण एवं सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर, डेलमीनेटर तथा सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बैठक में एसडीएम बुशरा अंसारी, एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल संदीप कार्की, इंजीनियर शशिकांत मणी, अंकित शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस यादव, गजेन्द्र गौर आदि उपस्थित थे।

Share34SendTweet21
Previous Post

राज्य में 429 संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 56070

Next Post

पहाड़ की संस्कृति से अभिभूत रहे कलाम

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: साईं सृजन पटल के 27वें अंक का विमोचन

November 1, 2026
15
उत्तराखंड

डोईवाला: युवा आपदा मित्रों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

November 1, 2026
21
उत्तराखंड

महिला युगल में कमला राणा और सुनीता बिष्ट की जोड़ी सोनम मखीजा और मोना उप्रेती की जोड़ी को हराकर बनी विजेता

November 1, 2026
166
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड के 25वें स्थापना दिवस पर गुरुकुल गांव में साइकिल रैली का आयोजन

November 1, 2026
90
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

November 1, 2026
9
उत्तराखंड

जिला जज ने बाल विवाह, नशाखोरी, घरेलू हिंसा को समाज के लिए अभिशाप बताया

November 1, 2026
108

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: साईं सृजन पटल के 27वें अंक का विमोचन

November 1, 2026

डोईवाला: युवा आपदा मित्रों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

November 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.