हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विगत दिनों विकासखंड देवाल के अंतर्गत ल्वाणी एवं लोसरी के पास हुएं वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हाट कल्याणी के जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी गौरव कुमार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सौंपे ज्ञापन में जिपंस उर्मिला बिष्ट ने कहा है कि पिछले दिनों 30 मई को ल्वाणी में हुए वाहन दुर्घटना में 3 लोगों की अकाल मौत हो गई थी, जबकि 3 लोग घायल हो गए थे। लोसरी के पास हुईं वाहन दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस दुर्घटना में 4 लोगों घायल हो गए थे। इसके अलावा हाट कल्याणी गांव के नाबालिग आयुष परिवार की कैल नदी में डुबने से आकस्मिक निधन हो गया हैं, जिपंस ने जिलाधिकारी से सभी 8 मृतकों के परिजनों को राहत राशि दिए जाने एवं 7 घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की हैं।











