डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जौलीग्रांट स्थित नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। करतार नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशभर में अहिंसात्मक जन आंदोलनों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने कृषि क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू चौहान, शार्दूल नेगी, मनोज नौटियाल, चंद्रप्रकाश काला, बालू सजवान, प्रवीण सैनी, रोहित नेगी, साजिद अली आदि रहे।











