डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। आंगनबाड़ी केंद्र मिस्सरवाला-2 में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मातृशक्ति एवं बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और विचारों की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए। सभासद रीना कोठारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन मातृशक्ति एवं बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रभावी माध्यम हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कोठारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और जनसंवाद की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता गुरुंग, वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा कोठारी, रजनी बडोनी, शबीना गुरुंग, केतन गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिया क्षेत्री, मंजू जोशी आदि मौजूद रहे।











