• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

देहरादून: एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में रनवे विस्तार और नई हवाई कनेक्टिविटी पर मंथन

21/09/26
in उत्तराखंड, डोईवाला, देहरादून
Reading Time: 1min read
55
SHARES
69
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

देहरादून, (प्रियांशु सक्सेना)। देहरादून एयरपोर्ट पर सोमवार को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार सांसद एवं एएसी अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। बैठक में एयरपोर्ट के परिचालन, आधारभूत ढांचे के विकास, एयर कनेक्टिविटी, रनवे विस्तार और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में रनवे विस्तार के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया। समिति को वर्तमान रनवे विन्यास के कारण उत्पन्न परिचालन एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से अवगत कराया गया। बताया गया कि वर्तमान में रनवे पर एक दिशा से ही लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा होने के कारण, विशेषकर खराब मौसम में, विमानों के डायवर्जन और पायलटों को होने वाली कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आवश्यक भूमि उपलब्ध होते ही एएआई द्वारा रनवे विस्तार की कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी दी गई। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने का सुझाव दिया। समिति को बताया गया कि एएआई द्वारा वर्तमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) अवसंरचना के स्थान पर आधुनिक तकनीक से युक्त नए एटीसी टावर के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही एएआई, बीसीएएस और डीजीसीए के कार्यालयों के लिए एकीकृत प्रशासनिक भवन बनाए जाने का प्रस्ताव भी योजना में शामिल है। बैठक में एयरपोर्ट परिसर में अंतरिम और स्थायी कार्गो सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गई। इन सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र में एयर कार्गो और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार किया गया। बढ़ते यात्री आवागमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए स्थायी पुलिस स्टेशन स्थापित करने तथा ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इसके लिए समर्पित जनशक्ति स्वीकृत किए जाने का सुझाव दिया गया। एयरपोर्ट की अप्रोच रोड पर पर्याप्त और बेहतर साइनेज लगाने, मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार तथा यात्रियों के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा एयरपोर्ट पर फूड एवं बेवरेज सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति को बताया गया कि नए मास्टर कंसेशनायर अनुबंध को आगामी अवधि में प्रदान किए जाने की संभावना है। बैठक में देहरादून एयरपोर्ट के निरंतर विकास, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने, रनवे क्षमता के विस्तार, आधुनिक एयरपोर्ट अवसंरचना और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के बीच समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। बैठक में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, ईश्वर रौथान सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
_____________________________________________________________
*चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी के लिए उड़ान शुरू करने पर जोर*

बैठक में एयर ट्रैफिक और नई हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। समिति को बताया गया कि वर्तमान में एयर ट्रैफिक में करीब 7-8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि घरेलू एयर ट्रैफिक की राष्ट्रीय औसत वृद्धि लगभग 10-12 प्रतिशत है। एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए हवाई सेक्टर शुरू करने की आवश्यकता जताई गई। विशेष रूप से चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी जैसे शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने पर चर्चा हुई। समिति ने इन सेक्टरों पर उड़ान संचालन के लिए एयरलाइंस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) जैसी व्यवस्था की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया। बैठक में कहा गया कि नए हवाई गंतव्यों से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष राजस्व और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

_____________________________________________________________
*अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावनाओं पर भी चर्चा*

देहरादून एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन और इससे जुड़ी सुविधाओं के संबंध में नागर विमानन मंत्रालय के समक्ष विषय उठाया जाना आवश्यक है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रत्यक्ष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ कस्टम्स और इमिग्रेशन सुविधाओं से युक्त हब-एंड-स्पोक मॉडल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया।

Share22SendTweet14
Previous Post

औली में भारतीय और अमेरिकी सेना के जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को लेकर संयुक्त युद्धाभ्यास किया

Next Post

डोईवाला: एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
10
उत्तराखंड

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

November 5, 2026
11
उत्तराखंड

पूरे विश्व में एकता का प्रतीक है दीपावली का त्योहार

November 5, 2026
8
उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या में गिरावट पर चिंता जताई

November 5, 2026
8
उत्तराखंड

मोटे अनाजों को पहचान तो मिली पैदावार बढ़ाना भी एक चुनौती

November 5, 2026
9
उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ के छात्र विवेक सिंह ने राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स के क्रॉस कंट्री में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

November 5, 2026
56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38083 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

November 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.