हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड थराली के अंतर्गत थाला गांवों में आयोजित रामलीला के मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि रामलीला का आयोजन किया जाना क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली, समाजिक एकता के लिए जरूरी हैं, उन्होंने राम भक्तों से श्री राम के आदर्शों पर चलकर क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की तरक्की में भागीदार बनने
की आमजन से अपील की।इस मौके पर विधायक ने थाला के दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए चार लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
थाला गांव में आयोजित रामलीला के अष्टम रात्रि के रामलीला मंच का बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रीबन काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर विधायक ने पिछले लंबे समय से थाला गांव में रामलीला का आयोजन किए जाने पर ग्रामीणों एवं आयोजन कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि भारत के धार्मिक ग्रंथों में श्री राम को बेहद महत्वपूर्ण सम्मानय दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन से निश्चित ही क्षेत्रीय जनता को जों सद्बुद्धि मिलती हैं, वह अन्य आयोजनों में नही मिलती हैं। उन्होंने आमजन से श्री राम के बताएं आदर्शों पर चलने की अपील की।इस मौके पर विधायक ने राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी से हरतोली तक सड़क निर्माण करवाने,थाला गांव के दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए दो-दो लाख रुपए दिए जाने,थाला महिला मंगल दल को सामग्रियों के क्रय के लिए 50 हजार रूपए दिए जाने की घोषणा की।इस मौके पर आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा थराली के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, प्रकोष्ठ संयोजक हरीश जोशी, युवा मोर्चा के महामंत्री लक्ष्मण रावत,कुलसारी के प्रकाश कौठियाल, थराली के विक्रम बिष्ट, हरेंद्र सिंह आदि बतौर विशिष्ट अतिथि रामलीला में मौजूद रहें। आयोजित रामलीला के अष्टम रात्रि को अंगद-रावण संवाद,श्री राम-केवट संवाद, लक्ष्मण मूर्छा,हुनमान के द्वारा संजीवनी लाने आदि का मंचन किया गया।














