डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम कुड़ियाल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम एवं द्वितीय में ‘आंगन मिलन समारोह’ आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ ही उनसे संवाद किया गया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मातृशक्ति और नौनिहालों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर समर्पण और सेवाभाव से कार्य कर रही हैं। समाज निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित करना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर सुपरवाइजर नीलम चौहान, प्रधान राखी सिंधवाल, अनीता तोमर, गजेंद्र सिंह, भगवती सती, सुभाष मनवाल, अर्चना थपलियाल आदि मौजूद रहे।











