हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव बलाण में आखिरकार बहुप्रतीक्षित मोटर सड़क का निर्माण फर्स्ट फेज का कार्य पूरा
होने एवं गांव तक मोटर वाहनों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की हैं, इस मौके पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पोक्लेंट मशीन आपरेटर का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
दरसअल केंद्र सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत घेस सड़क के किलोमीटर 11 से बलाण हाईस्कूल बलाण तक 2.200 किमी मोटर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 99 लाख 13हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी हैं। स्विकृति मिलने के बाद पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग डीविजन के तहत गत 22 मई को सड़क का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने एक समारोह में भूमि पूजन किया था , उसके बाद एक माह के अंदर आज सड़क के फर्स्ट फेज कटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया हैं।फर्स्ट फेज का कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने खुशी में एक समारोह का आयोजन किया इस मौके हाट कल्याणी जिपंस उर्मिला बिष्ट ने बतौर समारोह का उद्घाटन करते हुए बलांण गांव तक सड़क पहुंचाने पर ग्रामीणों को बधाई दी।इस मौके जिला पंचायत सदस्य बिष्ट ने जिला पंचायत से ऊपरी घटगाड़ में पुलिया निर्माण,अलगनाथ मंदिर में गेट निर्माण एवं भगवती मंदिर में रैन शेड के निर्माण की घोषणा की जिस पर ग्रामीणों ने जिपंस का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रधान खीम राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप दानू ,उप प्रधान कृपाल सिंह, पूर्व प्रधान केदार सिंह, पूर्व क्षेपंस कुंवर राम, रंजीत दानू, पूर्व मंमद अध्यक्ष भागीरथी देवी, पूर्व उप प्रधान बीरेंद्र कंयाल, महेंद्र राम, नारायण सिंह, इंद्र सिंह दानू,लखपत दानू,शोबन सिंह, युवा कांग्रेस सचिव सचिव परिहार,कलम सिंह दानू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महावीर बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।











