विकासनगर। डिफेंस कॉलोनी में स्थित दून वुड फिल्म्स के स्टूडियो में रविवार को, देर शाम तक बी0बी0सी0 चैनल एवम् दून वुड फिल्म्स के एसोसिएशन में बनने वाली बहुचर्चित फिल्म ” चेहरा ” के, को- आर्टिस्ट्स के चयन के लिए स्थानीय कलाकारों का पहला ऑडिशंस पुष्पेन्द्र कुमार त्यागी – अभिनेता,लेखक और शान बादशाह, डी 0ओ 0पी 0, एडिटर द्वारा विधिवत लिए गए । ऑडिशंस में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को मौके पर ही पुष्पेन्द्र कुमार त्यागी द्वारा डायलॉग लिखा कर अभ्यास कराया गया,तत्पश्चात कुछ समय तैयारी के लिए दिया गया, जिसे कैमरा फेस करते हुए फिर कलाकारों द्वारा अभिनीत किया गया। ऑडिशन के दौरान सभी कलाकार बहुत उत्साहित दिखे। सभी स्थानीय कलाकार प्रतिभाशाली हैं, जो बहुत जल्दी ही आने वाली फिल्म ” चेहरा ” में अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित करेंगे । फिल्म के ऑडिशन मे जयंत कुमार सिंह, संजीव कुमार, दीपक घई, शोयब राजपूत आदि ने बहुत अच्छे अभिनय प्रतिभा का किया गया। जल्द ही चयनित कलाकारों को उनके रोल के संदर्भ में जानकारी देकर शूटिंग की जाएगी











