हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव बलाण में बहुप्रतीक्षित मोटर सड़क का आगामी 22 अप्रैल को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भूमि पूजन करेंगे।
देवाल के विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत घेस सड़क के किलोमीटर 11 से बलाण हाईस्कूल बलाण तक 2.200 किमी मोटर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 99 लाख 13हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी हैं। बताया कि इस बहुप्रतीक्षित सड़क का आगामी 22 अप्रैल को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा देवाल प्रमुख तेजपाल सिंह रावत सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन करेंगे।











