हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
उत्तराखंड के अंतिम गांवों में सुमार बलाण गांव में एक प्रसव पीड़ा को झेल रही महिला को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं देवाल प्रमुख तेजपाल सिंह रावत के प्रयासों से हेली लिफ्ट कर हायर सेंटर लेजाया गया,प्रसव पीड़ा को क्षेल रही महिला के परिजनों ने विधायक एवं प्रमुख के प्रयासों पर उसका आभार व्यक्त किया।
सोमवार को थराली विधानसभा के अंतर्गत विकास विकासखंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत बलाण में गंभीर प्रसव पीड़ा को झेल रही महिला तुलसी देवी पत्नी राजेन्द्र राम की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ने तत्काल थराली विधायक भूपाल राम टम्टा से संपर्क किया जिस पर विधायक ने उत्तराखंड सरकार एवं जिला प्रशासन से वार्ता कर हेली एंबुलेंस की व्यवस्था की और दोपहर करीब 3 बजें प्रसव पीड़ा को झेल रही महिला को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर लें जाया गया। गंभीर महिला को एयर लिफ्ट किए जाने पर थराली विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विषम भूगोल प्रस्थिति वाले सीमांत जिलों के लिए आपातकाल हेली सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। संकट के समय में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने और मातृ-शिशु सुरक्षा के प्रति इस संवेदनशीलता अपने आप में सरकार की आम एवं गरीब जनता के प्रति संवेदनशीलता प्रर्दशित कर रही हैं।











