डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के 82वें बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता बहुगुणा ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने, राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की। नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को शहीद दुर्गा मल्ल की शहादत को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम भूषण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, राजकिरण शाह, अमित कुमार, प्रिंस शर्मा, कैप्टन आनंद राणा आदि मौजूद रहे।











