हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेराधर में देवभूमि रामलीला कमेटी के बैनर तले आयोजित रामलीला के 9 वें दिन लक्ष्मण शक्ति, हनुमान द्वारा संजीवनी लाना,लक्ष्म
ण का मूर्छा से बहार निकलनाकुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध का मंचन किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरमल-चोटिल के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा हम सभी को राम के आदर्शो पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
बुधवार को रामलीला की 9 वीं रात्रि की श्री रामलीला के मंचन के तहत अंगद का रावण महल से राम महल में प्रवेश करना, मेघनाथ के द्वारा ब्रह्मास्त्र से लक्ष्मण को मूर्छित करना, हनुमान के द्वारा हिमालय पर्वत से संजीवनी लेकर लक्ष्णम को सुगंधा कर लक्ष्मण को मूर्छा से बहार निकलना उसके बाद कुंभकरण व मेघनाथ वध का मंचन किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि क्षेपंस रमेश गड़िया ने कहा कि रामलीला को नाटक नही है बल्कि वह समाज को कई तरह की सीख देता है, उन्होंने 17 सालों के लंबे समयांतराल के बाद पुनः बेराधार गांवों में रामलीला के आयोजन की शुरुआत करने पर ग्रामीणों को बधाई दी।इस मौके पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड चमोली की देवाल शाखा के प्रबंध मुकेश पाठक, भाजपा महामंत्री नरेंद्र बागड़ी,ग्राम विकास अधिकारी विनोद परिवार, रजनीश कांडपाल, प्रधान लिगडी नरेन्द्र बिष्ट आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर बेराधार की ग्राम प्रधान सुमित्र देवी,देवाल के प्रमुख एवं बेराधार के क्षेपंस तेजपाल रावत, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट , सचिव दिलव सिंह बिष्ट व गजेंद्र सिंह पनेरी, कोषाध्यक्ष चंदर सिंह बिष्ट व लखन सिंह, मंत्री सुरेंद्र पनेरी व सुरेंद्र पनेरी, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सचिव लक्ष्मण सिंह करमियाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी, उपाध्यक्ष अर्चना देवी, कोषाध्यक्ष शांति देवी, पूर्व क्षेपंस खड़क सिंह रावत आदि ने अतिथियों एवं रामलीला में मौजूद लोगों का स्वागत किया। रामलीला के दौरान गांव में रघुवीर सिंह बिष्ट गुड्डू के जोकर की प्रस्तुत को खूब सराहा गया।











