
कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगर के 24 विद्यालयों के लगभग 1800 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा के संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल ने बताया कि परीक्षा नगर के 24 विद्यालयों
में दो वर्ग सीनियर (कक्षा 9 से 12 तक ) व जूनियर ( कक्षा 6 से 8 तक) में आयोजित की गई। जिसमें लगभग 1800 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। उन्होने बताया कि इसमें दोनों वर्गो में जो छात्र-छात्राऐं प्रथम व द्वितीय आयेगे उनकी द्वितीय चरण में पुनः परीक्षा होगी। द्वितीय चरण में दोनों वर्गो में प्रथम व द्वितीय आने वाली टीम प्रान्तीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी।
भारत विकास परिषद कोटद्वार के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में भारत से संबंधित सामान्य ज्ञान बढ़ाना है। इस वर्ष यह परीक्षा पूरे भारत में एक दिन सम्पन्न हुई।
इस परीक्षा को सम्पन्न कराने में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, संयोजक गोपाल बंसल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, गोपाल कुकरेती, मीनाक्षी शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेन्द्र जखमोला, सेवकराम मानुजा आदि सदस्यों ने सहयोग किया।











