
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार वर्ष की 2026-2027 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल बंसल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, वित्त सचिव संदीप अग्रवाल, संरक्षक राजेंद्र जखमोला, संगठन सचिव द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, संयोजक संपर्क रीता जखमोला, संयोजक सेवा पूनम नैथानी, संयोजक संस्कार निधि गुप्ता, संयोजक पर्यावरण शीला कुकरेती, संयोजक महिला सहभागिता बीना मित्तल बनाए गए। मीनाक्षी शर्मा को प्रान्तीय संयोजक पर्यावरण बनाया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष जल वितरण, गोवंश को चारा वितरण, भारत को जानो प्रतियोगिता, समूहगान प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जांच शिविर, सामूहिक सरल कन्या विवाह, गुरूवन्दन छात्र अभिनंदन, वृक्षारोपण, स्थापना दिवस, महापुरुषों की जयन्ती, रक्तदान शिविर दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे।












