हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने लाटू धाम वांण के दर्शन कर पूजा अर्चना
कर मानव कल्याण की मनौतियां मांगी,इस मौके पर उन्होंने श्री नंदादेवी राजजात यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए वांण गांव के लोगों से पूरी तैयारी करने की अपील की।
शनिवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने लाटू धाम वांण पहुंच कर पूजा अर्चना कर मानव कल्याण की मनौतियां मांगी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वांण गांव श्री नंदादेवी राजजात यात्रा का आखिरी आवादी क्षेत्र का गांव है,इस लिए यात्रा के दौरान सर्वाधिक दबाव इसी गांव पर पड़ेगा, ऐसे में वांण गांव के लोगों को यात्रा के दबाव की आज से ही तैयारियां करनी होगी तभी आने वाले देवी भक्तों को परेशानियां से बचाया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि वांण धाम के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं,इस प्रयास में स्थानीय लोगों को भी सहभागिता निभानी होगी तभी प्रयास सफल होंगे।इस मौके पर भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेंद्र बिष्ट, देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा,चोटिंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया उपाध्यक्ष के साथ चल रहे थें। जबकि वांण मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट,हीरा पहाड़ी आदि ने वांण गांव की समस्याओं से उपाध्यक्ष को रूबरू कराया।











