हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत एवं भाजयुमो नेता जितेंद्र बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर देवाल क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए निराकरण की मांग की,जिस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
गुरुवार को प्रमुख एवं भाजयुमो नेता ने राजधानी देहरादून में सीएम से भेंट कर उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने विकासखंड मुख्यालय देवाल में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने,देवाल में तहसील के भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने, तहसील कार्यालय का विधिवत संचालन किए जाने सहित अन्य समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख उठाया।जिस पर सीएम ने नेताओं को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।











