हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
बरसात पूर्व प्रशासन आपदा के दौरान अपनी तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास किया, जिसमें विभिन्न विभागों, फोर्सों के अधिकारी, कर्मचारी सामिल हुए।
गुरुवार को थराली विकासखंड के पिछले वर्ष के आपदाग्रस्त चेपडो में मॉक ड्रिल अभ्यास इंसीडेंट कमांडर एवं थराली के उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह व पर्यवेक्षक आईटीबीपी गौचर के निरीक्षक दीपक सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया मॉक ड्रिल में काल्पनिक तौर पर ग्राम चेपडो के चेपडो गधेरे पर 72 घंटे से लगातार हो रही अतिवृष्टि व बादल फटने के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से लगभग 13 आवासीय मकान पूर्ण व आंशिक रूप से एवं कुछ गौशालाओं के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम अलर्ट हों गया और एसएसबी,आईटीबीपी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ आदि ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया,इस आपदा में 5 महिलाएं व 3 पुरुष चोटिल हुए सभी 8 को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजने की रिहर्सल की गई इस दौरान एक गंभीर घायल हेली से हायर सेंटर रवाना किया जा रहा हैं, आवासीय भवनों से मलवा हटाने के लिए सिंचाई विभाग ने श्रमिकों की व्यवस्था की थराली-देवाल मोटर मार्ग व थराली-जूनिधार मोटर मार्ग बाधित है, जिसे लोनिवि के द्वारा सुचारू किया गया। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 25 व्यक्तियों को प्राथमिक विद्यालय चेपडो के राहत शिविर में रखा गया। मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग,
पुलिस, अग्निशमन, जल संस्थान, आरडब्लुडी,लोनिवि, बाल विकास, खाद्यान्न विभाग ,एंबुलेंस, मेडिकल टीम,वन विभाग, नगर पंचायत, पशु पालन विभाग आदि विभागों ने शिरकत की। इसके अलावा देवाल व वांण क्षेत्र में बादल फटने की सूचना प्राप्त होने पर राहत एवं बचाव कार्य का मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया।











