डोईवाला। प्रताप टीएनआई इंस्टिट्यूट, भानियावाला की छात्रा वैष्णवी ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के डायरेक्टर नितिन चौहान ने वैष्णवी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वैष्णवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सफलता हासिल की है, जिस पर संस्थान और यहां के सभी शिक्षकों को गर्व है। उन्होंने कहा कि वैष्णवी ने अपनी क्षमताओं को पहचानकर मेहनत की और आज यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 8 वर्षों से प्रताप इंस्टीट्यूट का बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। अपनी सफलता पर वैष्णवी ने कहा कि जब हम अनुशासन और समर्पण के साथ किसी लक्ष्य के लिए मेहनत करते हैं, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रताप इंस्टीट्यूट में आने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मैनेजर भानु प्रताप, मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन सिंह, संस्थान के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।











