हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत कैल नदी में डूबने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है जिस मृतक के गांव हाट कल्याणी के साथ ही पूरे विकासखंड में शोक की लहर छा गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे हाट कल्याणी गांव के तीन युवक नहाने के लिए पास में ही बहनी वाली कैल नदी में गयें इस दौरान अचानक नदी में बने तालाब में हाट गांव का 17 वर्षीय युवक आयुश परिहार पुत्र गजेंद्र सिंह परिहार तालाब में डुबने लगा दो अन्य युवकों के सोर मचाने के बाद कैल गांव के कुछ लोग नदी में पहुंचे और डूबे युवक को नदी से बहार निकाल, इस बीच घाटना की सूचना पुलिस के साथ ही 108 को दी गई। थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही देवाल पुलिस चौकी प्रभारी संदीप देवरानी घटना स्थल पर पहुंचे एवं युवक को 108 की मदद से प्राथमिक उपचार केंद्र देवाल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही हैं, इस हादसे से जहां युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं वही पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई हैं।










