भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (विंड) राजेश कुलहारी द्वारा आज यूजेवीएन लिमिटेड की गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के महाप्रबन्धक अजय पटेल, उपमहाप्रबंधक अजय सिंह, उपमहाप्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता राकेश सिंह नेगी तथा महावीर सिंह पंवार, सहायक अभियंता मनीषा कौंसवाल रतूड़ी, अवर अभियंता ललिता बुड़ाकोटी तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव राजेश कुलहारी लगभग 119 वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक लघु जलविद्युत परियोजना के कुशलतापूर्वक एवं पूर्ण दक्षता से संचालन से विशेष रूप से प्रभावित हुए। उन्हें बताया गया कि गलोगी विद्युत गृह द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 81 लाख यूनिट ऊर्जा उत्पादन किया गया है, जो इस परियोजना का पिछले 54 वर्षों का सर्वाधिक उत्पादन है तथा परियोजना के परिचालन प्रारंभ होने (commissioning) के बाद का दूसरा सर्वोच्च उत्पादन है। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने गलोगी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि परियोजना को बेहतरीन रूप से संचालित रखते हुए इसकी विरासतपूर्ण प्रकृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के प्रति निगम हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड पुरानी परियोजनाओं को आधुनिक तकनीक से संचालित कर राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में अपना संपूर्ण योगदान देने के लिए कटिबद्ध है। इस पर गलोगी विद्युत जल विद्युत परियोजना पर प्रकाश डालते हुए 400 शब्दों का प्रेस नोट बना दीजिए।











