हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित द्वितीय दक्षता आधारित आकलन में चमोली जनपद ने 98.20 प्रतिशत उपस्थिति के साथ राज्य में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कर पहला स्थान प्राप्त किया हैं।
दरसअल इन दिनों पूरे उत्तराखंड में कक्षा 2, 5 एवं 8 में शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की दक्षता आधारित आंकलन परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण की दक्षता आंकलन में चमोली जिले के 98.20 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जोकि पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ हैं।जिस पर चमोली को पूरे राज्य में पहला स्थान दिया गया हैं हैं। चमोली जनपद में कुल 8711 विद्यार्थियों में से 8554 विद्यार्थीयों ने दक्षता आधारित आंकलन में अपनी उपस्थिति रखी, कक्षा 2 में 1499 में से 1458, कक्षा 5 में 3310 में से 3014 तथा कक्षा 8 में 3904 में से 3526 विद्यार्थियों ने आकलन में प्रतिभाग किया। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिले में 97.38 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर राज्य में दूसरा एवं पिथौरागढ़ जिले में 96.39 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यहां पर यह उल्लेखनीय है कि 7 एवं 8 सितंबर 2026 को आयोजित प्रथम दक्षता आधारित आंकलन में भी चमोली जनपद के 97 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।लगातार दूसरी बार उच्चतम उपस्थिति दर्ज होने से जनपद में आकलन प्रक्रिया के प्रति विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सामने आई है।
———
चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने चमोली के 98.20 प्रतिशत विद्यार्थियों के आंकलन परीक्षा में प्रतिभाग करने पर इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल,कालेजों के प्रधानाध्यापकों,प्रधानाचार्यो,शिक्षकों, ब्लाक रिसोर्स पर्सन, क्लस्टर रिसोर्स पर्सन एवं जागरूक अभिभावकों के प्रयासों का प्रतिफल बताया हैं। उन्होंने अपेक्षा जताईं की इसी तरह से आंकलन दक्षता के अगले चरणों के साथ ही अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर चमोली का पूरे राज्य में नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।














