हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
विकास खंड थराली के राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली एवं
विकासखंड देवाल के अंतर्गत सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ के राजकीय इंटर कॉलेज में गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन
किया गया,इस मौके पर विभिन्न तरह के स्थानीय व्यंजनों को बना कर समारोह में उपस्थित अतिथियों को खानें के लिए परोसा गया।
महाविद्यालय तलवाड़ी में गढ़भोज कार्यक्रम का कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ नीतू पांडे ने राइका सवाड़ में सवाड़ की ग्राम प्रधान आशा धपोला ने किया,इस मौके पर दोनों वक्ताओं ने कहा कि हमारे पहाड़ी व्यंजन जहां एक ओर बेहद स्वादिष्ट तों होते ही हैं, वही यें सभी भोज स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होते हैं,यही कारण हैं कि आज बहारी क्षेत्रों के लोग गढ़वाल, कुमाऊं के स्थानीय उत्पादित खाद्यानों की ओर काफी अधिक रूचि दिखा रहें हैं। ग्राम प्रधान श्रीमती धपोला ने कालेज के छात्र -छात्राओं से अधिकाधिक स्थानीय भोजों का उपभोग करने के साथ ही उन्हें तैयार करने की विधियां सिखनी चाहिए। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए जैविक रूप से उत्पादित खाद्यान्नों का उपभोग करने और डिब्बा बंद खाने का परित्याग करने की अपील की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए स्थानीय कोदू, झंगोरा ,कोणी, भट्ट के डूबके, भट्ट की चुटकानी,राजमा की दाल,कंडाली की सब्जी,झंगोरे की खीर और स्थानी ककडी का रायत, सलाद, तिल, पुदीना ,चोरु की चटनी, मंडुवे की रोटी, घर के लाल चावल की खीर, भात के साथ ही अन्य विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को तैयार कर अतिथियों को भोजन करवाया जिसकी अतिथियों ने जमकर सराहना की। महाविद्यालय में कार्यक्रम में कालेज के डॉ. सुनील कुमार, डॉ प्रतिभा आर्य,डॉअनुज कुमार,डॉ खेमकरण,डॉ स्मिता तिवारी,रजनी नेगी,डॉ पुष्पा रानी, रजनीश कुमार, डॉ सुधा राना, मनोज कुमार,डॉ कमलेश कुमार,डॉ जमशेद अंसारी, नरेंद्र सिंह,थान सिंह, महिपाल सिंह शाह, हुक्म सिंह रावत, नीतीश कुमार, मनोज देवराड़ी, दीपा रावत, गुड्डू सिंह, हिमांशी, ममता, मीनाक्षी, गरिमा आदि ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई।उधर राइका सवाड़ में कालेज के एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट तथा पूर्व पीटीए अध्यक्ष सोबन सिंह खत्री, कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र आर्य ने छात्रा-छात्राओं से फास्ट फूडों के बजाय स्वास्थ्य हित में स्थानीय भोजनों का उपभोग करने की अपील की। गढ़भोज कार्यक्रम के दौरान राजकीय शिक्षक संघ देवाल के अध्यक्ष सतीश प्रसाद ढौंडियाल,शिक्षक दीवान सिंह कुमारी, श्वेता,प्रदीप सिंह ,नंदकिशोर मिश्रा , राधे श्याम खंडूड़ी , सरिता पंत, नितिन कुमार,रघुवीर सिंह खत्री, दिनेश चंद्र कुनियाल, कुलदीप चंद्र ,योगेश कुमार, लता कुनियाल ,कैलाश चंद्र देवराडी, प्रकाश सिंह गड़िया ,उपेंद्र चौहान,सुमित कुमार चौधरी शशांक आदि ने विचार व्यक्त किए।














